IPL 2026 : लखनऊ के इकाना में LSG vs DC का मैच देखने जाने वाले हैं तो जान लें ये निर्देश, डायवर्जन भी
IPL 2026 : लखनऊ के इकाना में पहली अप्रैल को होने वाले LSG vs DC का मैच देखने जाने वाले हैं तो ये बातें जरूर जान लें। इसको लेकर यातायात विभाग ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
LSG vs DC IPL Match: एक अप्रैल को लखनऊ के शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। आईपीएल मैच के लिए वाहनों की पार्किंग तय कर दी गई है। इस संबंध में यातायात विभाग ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिया हैं। जहां निजी वाहन, दो पहिया वाहन, के अलावा वीआईपी, वीवीआईपी स्कोर्ट वाहनों की पार्किंग के लिए रूट और तय पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करेंगे। अगर वाहनों की पार्किंग इकाला स्टेडिमय के ईदगिर्द होगी तो वाहनों का चालान करते हुए जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा जिसको स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप सहित प्रदर्शित होगा। इसके साथ डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
दो पहिया व निजी वाहन यहां पार्किंग करेंगे
जिन वाहनों में पास लगा होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियों होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। जिन वाहनों में पास नहीं है वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जायेंगे। उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियों मॉल में पार्किंग दिया जायेगा। प्लासियों मॉल की पार्किंग भर जाने के पश्चात वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी। दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये प्लासियों माल के पीछे वाहन पार्क करेंगें। वीवीआईपी व वीआईपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क करेंगे।
तीन घंटे पहले से दर्शकों की इंट्री
मैच शुरू होने के 3 घंटे पूर्व से दर्शकों को प्रवेश दिया जायेगा। अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के बीच में दिया जाएगा। फिर प्रवेश नहीं होगा। स्टेडियम में दुबारा प्रवेश मान्य नहीं है। मैच छोड़कर बाहर निकल जाने पर दोबार स्टेडियम में प्रवेश नही मिलेगा। विशिष्ट और अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आने वाले सुरक्षा कर्मियों को अन्दर जाने की अनुमति नही होगी। मात्र टिकट धारक ही प्रवेश करेंगे। सिक्का, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ प्रतिबन्धित रहेगा।
ई रिक्शा-ऑटो पर रोक रहेगी, सिटी बसें-कैब टैक्सी शहीद पथ पर चलेंगी
मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया एवं सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच नही रूकेंगी। सड़क की दाईं ओर चलेंगी। ई-रिक्शा शहीद पथ पर और सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबन्धित रहेगा। आटो भी शहीद पथ पर प्रतिबन्धित रहेंगे। एयरपोर्ट की तरफ से शहीद पथ के रास्ते आने वाले सिटी बसें, ओला-उबर व कैब टैक्सी अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।Ø अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बायें मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जायेंगे।
आईपीएल मैच के चलते शहीद पथ समेत कई रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहेगा
एक अप्रैल बुधवार को दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति तक बड़े वाहन, बसें, कामर्शियल वाहन, निजी वाहन का ट्रैफिक बदला रहेगा। करीब सात घंटे तक कमता तिराहे से शहीद पथ, सुलतानपुर रोड पर वाहनों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान वाहन चालक डायवर्जन वाले रास्ते का प्रयोग करके गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
इधर रोक रहेगी
-कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ रोक रहेगी।
-कानपुर रोड से शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड, रायबरेली, अयोध्या की ओर वाहन नहीं जा सकेगा।
-उतरेठिया अंडरपास से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ, कमता से अयोध्या रोड की तरफ रोक रहेगी।
-हुसड़िया चौराहा से वाहन अहिमामऊ चौराहा, शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ नही जा सकेगा।
-लालबत्ती चौराहा से बड़े वाहन अहिमामऊ, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड नहीं जा सकेंगे।
-सुलतानपुर रोड पर एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे होकर पुलिस मुख्यालय की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा।
इधर से जाएं
-कमता तिराहा से वाहन इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक, लालबत्ती, तेलीबाग, बाराबिरवा होकर जा सकेंगे।
-अवध चौराहे से बंगला बाजार, तेलीबाग, लालबत्ती चौराहा, 1090 होकर किसान पथ के रास्ते को जा सकेगें।
-तेलीबाग चौराहा, अवध चौराहा, करियप्पा चौराहा होते हुए हरीकंशगढ़ी से किसान पथ के रास्ते वाहन जा सकेंगे।
-हुसड़िया से वाहन पत्रकारपुरम, मनोज पांडेय, अम्बेडकर पार्क, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-यह वाहन लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग, बंगलाबाजार, बाराबिरवा चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-सुलतानपुर रोड से आने वाले वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर सर्विस लेन से जा सकेंगे।
कमता से शहीद पथ के रास्ते बाइक और कार वाले कानपुर रोड जा सकेंगे
आईपीएल मैच के दौरान शहीद पथ पर कार और बाइक चल सकेंगे। कमता से शहीद पथ होकर बाइक और कार सीधे कानपुर रोड पर पहुंच सकेंगे। अहिमामऊ रैंप से नहीं उतर सकेंगे। बल्कि यह वाहन शहीद पथ पर सीधे ही जा सकेंगे। दूसरी ओर कमता से शहीद पथ के रास्ते अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर वाहन कैंट, पुलिस मुख्यालय होकर गोमतीनगर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदांता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जायेगा।




साइन इन