Rishabh Pant takes so much risk that Faf Du Plessis spoke the bitter truth told the best position for LSG captain ऋषभ पंत इतना जोखिम लेता है कि…डुप्लेसी बोल गए कड़वा सच, LSG कप्तान की बेस्ट पोजीशन बताई, Cricket Hindi News - Hindustan

ऋषभ पंत इतना जोखिम लेता है कि…डुप्लेसी बोल गए कड़वा सच, LSG कप्तान की बेस्ट पोजीशन बताई

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने ऋषभ पंत को लेकर एक कड़वा सच बोला है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान  पंत की बेस्ट पोजीशन भी बताई है।

Wed, 25 March 2026 01:23 PMMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share
ऋषभ पंत इतना जोखिम लेता है कि…डुप्लेसी बोल गए कड़वा सच, LSG कप्तान की बेस्ट पोजीशन बताई

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और उन्होंने यह भी कहा कि जोखिम लेकर खेलने की बजाय उन्हें आगामी आईपीएल में निरंतरता पर फोकस करना चाहिए। कप्तान पंत ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके पिछले सत्र में चौथे नंबर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर और फिर निचले क्रम पर भी बल्लेबाजी की। वह लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए आखिरी मैच में तीसरे नंबर पर 61 गेंद में नाबाद 118 रन की पारी खेल सके।

'मैंने पंत को तीसरे नंबर पर खेलते देखा'

डुप्लेसी ने जियो स्टार के 'आईपीएल टुडे लाइव' कार्यक्रम में कहा, ''शायद पंत के लिए तीसरे नंबर पर खेलने का मौका हो।'' उन्होंने कहा, ''लगता है कि वह तीसरे नंबर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। मैंने पिछले सत्र में उन्हें लखनऊ के लिए तीसरे नंबर पर खेलते देखा जब निकोलस पूरन चौथे नंबर पर उतरे थे।'' आरसीबी के पूर्व कप्तान ने कहा, ''लखनऊ टीम की 2026 की नीलामी को देखें तो उनके पास शीर्षक्रम पर पंत के साथ एडेन माक्ररम, मिचेल मार्श और पूरन जैसे धुरंधर हैं। पंत को अपना प्रभाव और छोड़ना होगा।'' लखनऊ सुपर जायंट्स को एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से पहला मैच खेलना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंत से ये उम्मीद लगाकर बैठे LSG कोच, बताया क्या चीज कप्तान को बनाती है बेजोड़?

'ऋषभ पंत इतना जोखिम लेता है कि…'

डुप्लेसी ने कहा ,'' पंत अपार प्रतिभा का धनी है। टेस्ट क्रिकेट में उसे बल्लेबाजी करते देखो तो लगता है कि उसके पास सारे शॉट्स हैं। उसके दिमाग में कई विकल्प चल रहे होते हैं। उसे लगता है कि वह मैदान के किसी भी हिस्से में हर गेंद पर छक्का लगा सकता है।'' उन्होंने कहा ,''लेकिन टी20 बल्लेबाजी में आपको रणनीति बनानी होती है। महान टी20 बल्लेबाजों को देखो जो यह सोचते हैं कि कब चौके छक्के लगाने हैं और कहां उनकी कमजोरी है जिस पर वे काम करते हैं।'' उन्होंने कहा, ''पंत को खेलते देखो तो लगता है कि वह किसी भी समय आउट हो सकता है क्योंकि वह इतना जोखिम लेता है। उसे टेस्ट की ही तरह टी20 में भी एक रणनीति लेकर खेलना होगा। हर गेंद पर जोखिम लेने की जरूरत नहीं है। उसे निरंतरता पर काम करना होगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्जुन तेंदुलकर से क्यों प्रभावित दिखे ऋषभ पंत? LSG में दिखी दोनों की बॉन्डिंग

पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था

एलएसजी ने पिछले साल पंत को 27 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर खरीदा था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन आईपीएल 2025 में पंत और एलएसजी के लिए खुश होने का कोई खास कारण नहीं था, क्योंकि उनकी टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श, उनके दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष एडन मारक्रम और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन की मौजूदगी में एलएसजी की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। इसके बावजूद टीम पिछले साल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।