LSG Head Coach Justin Langer has high hopes for Rishabh Pant in IPL 2026 Tells what makes the captain unmatched IPL 2026 में ऋषभ पंत से ये उम्मीद लगाकर बैठे LSG कोच, बताया क्या चीज कप्तान को बनाती है बेजोड़?, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 में ऋषभ पंत से ये उम्मीद लगाकर बैठे LSG कोच, बताया क्या चीज कप्तान को बनाती है बेजोड़?

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का आईपीएल 2026 में एक अप्रैल को अभियान शुरू होगा। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ टीम की पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर होगी। 

Tue, 24 March 2026 06:23 PMMd.Akram लखनऊ, भाषा
share
IPL 2026 में ऋषभ पंत से ये उम्मीद लगाकर बैठे LSG कोच, बताया क्या चीज कप्तान को बनाती है बेजोड़?

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के हेड कोच जस्टिन लैंगर को उम्मीद है कि ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्होंने कहा कि यह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एक क्रिकेटर के रूप में तब और भी बेजोड़ बन जाता है जब खेलते समय उनके चेहरे पर मुस्कान होती है। एलएसजी ने पिछले साल पंत को 27 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर खरीदा था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन आईपीएल 2025 में पंत और एलएसजी के लिए खुश होने का कोई खास कारण नहीं था, क्योंकि उनकी टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी।

'यही हमने पिछले साल सीखा था'

लैंगर ने कहा कि हालांकि पंत पिछले साल अपना प्रभाव छोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे तथा इस दौरान उनके साथ बिताए गए समय से फ्रेंचाइजी और कोचिंग स्टाफ को उनके बारे में और अधिक समझने में मदद मिली। लैंगर ने जियोहॉटस्टार से कहा, "अगर हम ऋषभ को हंसते-मुस्कुराते और मस्ती करते हुए देखते हैं, तो वह एक शानदार कप्तान साबित होगा। यही हमने पिछले साल सीखा था। वह एक नई फ्रेंचाइजी में शामिल हुआ था और अपना प्रभाव छोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा था।'' उन्होंने कहा, ''लेकिन इस बार हम ऋषभ को पहले से अधिक सहज देख रहे हैं। वह अब खिलाड़ियों को अच्छी तरह से जानता है और हम उसका पूरा समर्थन करते हैं। उसके चेहरे पर मुस्कान है और वह खूब मस्ती कर रहा है। जब वह क्रिकेट खेलता है तो उससे अधिक रोमांचक खिलाड़ी कोई दूसरा नहीं होता है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंत बैटिंग पोजिशन में करेंगे बदलाव, पिछले सीजन 27 करोड़ लेकर रहे थे सुपर फ्लॉप

'हम उसका फायदा नहीं उठा पाए'

ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श, उनके दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष एडन मारक्रम और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन की मौजूदगी में एलएसजी की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। इसके बावजूद टीम पिछले साल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लैंगर ने कहा कि टीम ने नीलामी में इसकी भरपाई कर दी है। उन्होंने कहा, ''हमारे लिए नीलामी बहुत अच्छी रही और यहीं से शुरुआत होती है। पिछले साल हमारी टीम का आधार बहुत मजबूत था। मुझे लगता है कि पिछले साल हमारी बल्लेबाजी प्रतियोगिता में नंबर एक थी। (लेकिन) हम उसका फायदा नहीं उठा पाए।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्जुन तेंदुलकर से क्यों प्रभावित दिखे ऋषभ पंत? LSG में दिखी दोनों की बॉन्डिंग

'ठीक वैसा ही रिश्ता यहां भी है'

लैंगर ने कहा, "लेकिन इस साल हमने अपनी टीम में कुछ नए खिलाड़ी शामिल किए हैं। कुछ खिलाड़ियों का चयन काफी मुश्किल होगा। लेकिन अगर हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार जारी रहता है, तो हमारे पास एक बहुत अच्छी टीम होगी।'' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि टीम में सभी युवा गेंदबाजों के लिए मोहम्मद शमी की उपस्थिति बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा,''मोहम्मद शमी बता रहे थे कि सभी युवा खिलाड़ी उनकी बात को ध्यान से सुनते हैं। वह काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। हम अक्सर कोचिंग में बड़े भाई-छोटे भाई या गुरु-शिष्य के संबंधों पर चर्चा करते हैं और ठीक वैसा ही रिश्ता यहां भी है।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।