Badal is in Pakistani jail due to Facebook love affair father appeals to MP for his release फेसबुकिया प्यार के चक्कर में पाकिस्तानी जेल में बंद बादल, रिहाई के लिए पिता ने सांसद से लगाई गुहार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फेसबुकिया प्यार के चक्कर में पाकिस्तानी जेल में बंद बादल, रिहाई के लिए पिता ने सांसद से लगाई गुहार

पाकिस्तान की जेल में बंद बादल बाबू की रिहाई की मांग को लेकर उसके पिता  ने सांसद सतीश गौतम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सांसद ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है, जिसे डाक के माध्यम से भेजा गया है। साथ ही पिता जल्द ही नई दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास में भी जाएंगे।

Sun, 1 Feb 2026 06:02 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share
फेसबुकिया प्यार के चक्कर में पाकिस्तानी जेल में बंद बादल, रिहाई के लिए पिता ने सांसद से लगाई गुहार

पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद बादल बाबू की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को उसके पिता किरपाल सिंह ने सांसद सतीश गौतम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सांसद ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है, जिसे डाक के माध्यम से भेजा गया है। साथ ही पिता जल्द ही नई दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास में भी जाएंगे। वहां बेटे को वापस लाने की गुहार लगाएंगे।

बरला के गांव खिटकारी के रहने वाले बादल बाबू ने फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती के बाद उसके प्यार में सीमा पार की थी। 27 दिसंबर 2024 को वह पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ। 30 अप्रैल को उसे एक साल कैद की सजा सुनाई गई, तभी से वह लाहौर जेल में है। उसके केस की पैरवी करांची के अधिवक्ता फियाज रामे अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो डालकर केस के बारे में साझा करते हैं। एक महीने पहले उन्होंने बताया था कि बादल ने सजा पूरी कर ली है। लेकिन, पांच हजार रुपये का जुर्माना नहीं भर पाने के चलते वह अतिरिक्त सजा काट रहा है।

इसके बाद बादल के पिता किरपाल सिंह ने डीएम, एडीएम सिटी के समक्ष गुहार लगाई। शनिवार को किरपाल सिंह सांसद कार्यालय पहुंचे। वहां सांसद के समक्ष मांग रखी कि उनके बेटे को वापस लाया जाए। कहा कि वह जुर्माना भरने को तैयार हैं, मगर रास्ता नजर नहीं आ रहा है कि रकम वहां तक कैसे पहुंचेगी। सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह विदेश मंत्रालय में बात करके बादल को वापस लाने के प्रयास करेंगे। इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के लिए पाकिस्तान पहुंचे बादल बाबू ने कबूला इस्लाम, वतन लौटने से इनकार

10 महीने पहले बेटे से हुई थीं बात

बेटे के वापस आने की आस में माता-पिता के आंसू सूख चुके हैं। पिता ने कहा कि आखिरी बार बादल से 11 माह पहले बात हुई थीं। उस समय पाकिस्तान की कोर्ट में उसे पेशी पर लाया गया था। अधिवक्ता ने बात कराई थीं। उसके बाद अधिवक्ता ने कई बार बात कराने का भरोसा दिया, मगर बात नहीं कराईं। अब कई दिन से अधिवक्ता को फोन व मैसेज किए हैं। लेकिन, कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।