bride ran away with lover family got younger sister married सात फेरों से पहले दुल्हन ने दिया धोखा, आशिक संग भागी…परिजनों ने छोटी बहन की करा दी शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सात फेरों से पहले दुल्हन ने दिया धोखा, आशिक संग भागी…परिजनों ने छोटी बहन की करा दी शादी

बरेली एक दुल्हन ने फेरे लेने से पहले परिजनों को तगड़ा झटका दे दिया। वह ऐन मौके पर अपने आशिक से संग भाग गई। उधर, काफी देर खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने छोटी बेटी की ही शादी दूल्हे से करा दी।

Mon, 9 June 2025 02:35 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
सात फेरों से पहले दुल्हन ने दिया धोखा, आशिक संग भागी…परिजनों ने छोटी बहन की करा दी शादी

यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने फेरे लेने से पहले परिजनों को तगड़ा झटका दे दिया। वह ऐन मौके पर अपने आशिक से संग रफूचक्कर हो गई। उधर, काफी देर खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने छोटी बेटी को दुल्हन बनाकर दूल्हे से शादी करा दी। इस बीच पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

ये मामला दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 18 साल की युवती की 7 जून को बारात आनी थी। शआदी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकीं थीं और रिश्तेदार भी घर पहुंच चुके थे। परिवार तैयारियां बारात के स्वागत की तैयारियों में मशगूल था। इसी बीच सुबह युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसी बात की भनक जब परिवार के लोगों को लगी तो बदनामी की वजह से किसी को कुछ न बताते हुये युवती की तलााश शुरू की। पता लगा कि उसको गांव का ही एक युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। तब पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई, अखिलेश-जया समेत पहुंचीं कई हस्तियां
ये भी पढ़ें:दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा, पुलिस लेकर मंडप में पहुंची पहली बीवी, फिर…

लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को घटना की पूरी जानकारी देते हुए बारात लेकर न आने को कहा। वर पक्ष भी इस जानकारी से हैरत में पड़ गया। वहां बारात चलने की तैयारी हो रही थी, सारे रिश्तेदार घर पर मौजूद थे। ऐसे में बदनामी न हो इसके लिए दोनों पक्षों ने छोटी बेटी के साथ शादी करने की बात कही तो सहमति बन गई। जिसके बाद शाम को बरात आई लेकिन दुल्हन बनी छोटी लड़की के साथ दूल्हे के फेरे डलवाए गए।

रविवार को बारात की विदाई के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। इधर, मुकदमे के बाद दातागंज कोतवाली पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक युवती प्रेमी के संग जाने की जिद पर अड़ गई है। उसका रविवार के मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।