head warden took bribe in the name of meeting prisoners in Hamirpur jail video viral जेल के बाहर खुलेआम रिश्वतखोरी, बंदियों से मिलाई के नाम पर हेड वार्डन ने ली घूस, वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जेल के बाहर खुलेआम रिश्वतखोरी, बंदियों से मिलाई के नाम पर हेड वार्डन ने ली घूस, वीडियो वायरल

हमीरपुर में जिला कारागार के हेड वार्डन का बंदियों से मिलाई कराने के एवज में रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Tue, 3 June 2025 06:58 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share
जेल के बाहर खुलेआम रिश्वतखोरी, बंदियों से मिलाई के नाम पर हेड वार्डन ने ली घूस, वीडियो वायरल

यूपी के हमीरपुर में जिला कारागार के हेड वार्डन का बंदियों से मिलाई कराने के एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, वीडियो वायरल होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

सोशल मीडिया में मंगलवार को जेल के हेड वार्डन का वीडियो 33 सेकेंड का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। ठीक जेल के सामने बंदियों से मिलाई करने वाले लोगों का जमावड़ा लगता है। यहीं पर हेड वार्डेन बंदियों से मिलाई करने वालों की कलाइयों में मुहर लगा रहा है और इसके एवज में चार सौ रुपए वसूलते हुए कैमरे में कैद हो गया है। इस वायरल वीडियो ने जेल में मिलाई करने वालों से होने वाली वसूली को भी उजागर कर दिया है। इस संबंध में जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें:अंधविश्वास की आड़ में दरिंदगी, संतान न होने पर तांत्रिक ने महिला का कराया रेप

जेल में बंद पूर्व सांसद को सुविधा देने वाले तीन जेलकर्मी निलंबित

उधर, ललितपुर में निरूद्ध बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को सुविधायें देने वाले तीन जेल कर्मियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।

जिला कारागार में जुलाई 2022 से निरूद्ध बलरामपुर के तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या सहित 14 गम्भीर मामलों के आरोपी बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को नियम विरुद्ध सुविधाएं देने के मामले में कारागार मुख्यालय ने डी.आई.जी जेल कानपुर की रिपोर्ट पर निलम्बित किये गये तीन जेल कर्मियों में जेल हेड वार्डन राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र शाह और रजनेश यादव शामिल हैं ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सदर अजय कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल को शामिल किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।