bride side held baraatis hostage because groom was handicapped द्वारपूजा के बाद बिगड़ी बात, दूल्हे की असलियत जान दुल्हन का चढ़ा पारा, वधू पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

द्वारपूजा के बाद बिगड़ी बात, दूल्हे की असलियत जान दुल्हन का चढ़ा पारा, वधू पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक

आजमगढ़ में एक शादी समारोह में मामला तब बिगड़ गया जब फेरे लेने की बारी आई। शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ तो पता चला कि दूल्हा दिव्यांग है। इस पर दुल्हन नाराज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद वधू पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया।

Tue, 3 June 2025 02:46 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share
द्वारपूजा के बाद बिगड़ी बात, दूल्हे की असलियत जान दुल्हन का चढ़ा पारा, वधू पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक

यूपी के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में मामला तब बिगड़ गया जब फेरे लेने की बारी आई। शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ तो पता चला कि दूल्हा दिव्यांग है। इस पर दुल्हन नाराज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद वधू पक्ष ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बारातियों को बंधक बना लिया। उधर, खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद रात भर पंचायत चली। आखिर में ढाई लाख हर्जाना देने की बाद बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई।

ये घटना अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव का है। जहां फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाउज गांव से बारात आई थी। वधू पक्ष ने शादी की पूरी व्यवस्था की थी। मंगल गीतों के साथ द्वारपूजा की रस्म हुई। फिर मंडप में शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान पता चला कि दूल्हा एक हाथ से आंशिक रूप से दिव्यांग है। इस पर वधू पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस पर घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया और हर्जाना मांगने लगे। किसी ने शादी में बवाल होने की सूचना डॉयल 112 को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की अगुवाई में रातभर दोनों पक्षों में पूरी रात पंचायत चली। आखिर में वर पक्ष की तरफ से ढाई लाख रुपये हर्जाना देने पर समझौता हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने रिश्ता खत्म कर लिया और आखिर में बारात बिन दुल्हन के वापस लौट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी के लिए रिश्ता देखने गई थी मां, खुद कर ली शादी, होने वाला दामाद ही बना पति
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरे गांव में फेंका शव

ये मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है। इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। किसी का कहना है कि वधू पक्ष ने सही किया तो किसी का कहना है कि दूल्हे के दिव्यांग होने की पता वधू पक्ष को पहले कैसे पता नहीं चली और आखिरी समय शादी से इनकार कर दिया। इससे वर पक्ष का अपमान हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।