income tax raid bsp mla umashankar singh 60 hours investigation 100 crore tax evasion suspected up news बसपा विधायक उमाशंकर पर 100 करोड़ की आयकर चोरी का शक, 60 घंटे बाद लौटीं टीमें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बसपा विधायक उमाशंकर पर 100 करोड़ की आयकर चोरी का शक, 60 घंटे बाद लौटीं टीमें

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर 60 घंटे की छापेमारी के बाद आयकर टीमें वापस लौट गई हैं। विभाग को 100 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी और कई बेनामी संपत्तियों के सुराग मिले हैं।

Sat, 28 Feb 2026 10:33 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
बसपा विधायक उमाशंकर पर 100 करोड़ की आयकर चोरी का शक, 60 घंटे बाद लौटीं टीमें

वाराणसी/बलिया। पूर्वांचल के दिग्गज बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax) की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी शनिवार सुबह समाप्त हो गई। वाराणसी, बलिया और सोनभद्र समेत आठ ठिकानों पर करीब 60 घंटे तक चली इस मैराथन कार्रवाई में विभाग को 100 करोड़ रुपये से अधिक की आयकर चोरी के प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं। जांच पूरी कर टीमें लौट चुकी हैं, लेकिन जब्त किए गए दस्तावेजों ने विधायक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

तीन दिनों तक चली जांच

आयकर विभाग की टीमें बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे विधायक के पैतृक गांव खनवर (बलिया) पहुंची थीं, जो शुक्रवार रात 10:30 बजे वहां से निकलीं। बलिया में 60 घंटे, सोनभद्र में 55 घंटे और वाराणसी में शुक्रवार देर रात ढाई बजे तक अधिकारी जांच में जुटे रहे। इस दौरान विधायक के आवास, कार्यालय, रसड़ा स्थित होटल और उनके करीबियों के घरों की सघन तलाशी ली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSP MLA उमाशंकर के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा, तीसरे दिन भी आयकर टीमें डटीं

सोनभद्र और मिर्जापुर में खनन की 'कुंडली' खंगाली

सोनभद्र में 55 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारियों ने न केवल विधायक बल्कि उनके तीन करीबियों के व्यापारिक रिकॉर्ड्स भी खंगाले। टीम ने खनन विभाग के कार्यालय से भी डेटा जुटाया ताकि यह पता चल सके कि नियमों के विरुद्ध जाकर कितना अवैध खनन किया गया है। ओबरा, चोपन और मिर्जापुर के क्रशर प्लांट पर भी घंटों पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बैंक खातों के ट्रांजेक्शन और माइनिंग लीज से जुड़े दस्तावेजों का मिलान किया है।

बेनामी संपत्तियों के मिले सुराग

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। वाराणसी की डीआईजी कॉलोनी स्थित ठिकानों से डिजिटल रिकॉर्ड और लेनदेन के अहम कागजात जब्त किए गए हैं। विभाग अब विधायक के पार्टनरों और सहयोगी कंपनियों की संपत्तियों की भी स्क्रूटनी कर रहा है। जांच के घेरे में 50 से अधिक लोग आए हैं जिनसे पूछताछ की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में MLA उमाशंकर के ठिकानों के बाद अब खदानों तक पहुंची IT, ड्रोन की मदद ली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर छापे पर भड़के योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

200 अधिकारी और 150 वाहनों का काफिला

इस पूरी कार्रवाई की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। छापेमारी के लिए 150 से अधिक वाहनों का इस्तेमाल किया गया ताकि एक साथ सभी जिलों में घेराबंदी की जा सके। हालांकि विभाग ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन संकेतों के अनुसार, साक्ष्यों के आधार पर टीम दोबारा भी दस्तक दे सकती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।