bsp mla umashankar singh income tax raid day 3 illegal mining tender scam investigation up news बसपा विधायक उमाशंकर के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा, तीसरे दिन भी इनकम टैक्स टीमें डटीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बसपा विधायक उमाशंकर के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा, तीसरे दिन भी इनकम टैक्स टीमें डटीं

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी रही। जांच का दायरा अब अवैध खनन, टेंडर घोटाले और बेनामी निवेश तक बढ़ गया है। लखनऊ स्थित आवास की गुप्त आलमारियों से कैश बरामद हुआ है।

Fri, 27 Feb 2026 12:41 PMYogesh Yadav हिन्दुस्तान, लखनऊ/बलिया
share
बसपा विधायक उमाशंकर के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा, तीसरे दिन भी इनकम टैक्स टीमें डटीं

bsp mla umashankar news: बलिया की रसड़ा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ आयकर विभाग (Income Tax) की छापेमारी शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। विभाग ने अब इस जांच का दायरा केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित न रखकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक फैला दिया है। जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर विभाग अब विधायक की कंपनी 'छात्र शक्ति इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन' और 'ओम साईंराम' के पिछले सात वर्षों के कच्चे-चिट्ठे खंगाल रहा है।

अवैध खनन और टेंडर सिंडिकेट की जांच

आयकर विभाग की मुख्य जांच अब इस बिंदु पर टिकी है कि विधायक की कंपनियों को पिछले पांच से सात वर्षों में कितने करोड़ के सरकारी टेंडर मिले। विशेष रूप से खनन क्षेत्र में कंपनी द्वारा की गई खुदाई की गहन पैमाइश कराई जा रही है। अधिकारियों को संदेह है कि कंपनी ने आवंटित लीज एरिया (लीज सीमा) से कहीं अधिक क्षेत्र में अवैध खनन किया है। टेंडर के दस्तावेजों और वास्तविक खुदाई के बीच के अंतर से करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर छापे पर भड़के योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

छिपी आलमारियों से मिला कैश, मददगार अफसरों पर नजर

सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर (विकल्पखंड) स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी के दौरान छिपी हुई आलमारियों से भारी मात्रा में नकदी (Cash) बरामद की गई है। बुधवार देर रात से ही नोट गिनने की मशीनों और बैंक कर्मचारियों की मदद से कैश की गिनती का काम चल रहा है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि विधायक की फर्म में कुछ रसूखदार अधिकारियों ने भी निवेश किया है। आयकर विभाग अब उन 'मददगार' अधिकारियों की सूची तैयार कर रहा है जिन्होंने पद का दुरुपयोग कर फर्म को टेंडर दिलाने या काली कमाई खपाने में मदद की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इकलौते MLA उमाशंकर के बचाव में आईं मायावती, रेड को क्यों मानवता के खिलाफ बताया

सात जिलों में एक साथ कार्रवाई

आयकर विभाग के दिल्ली मुख्यालय, मुरादाबाद और लखनऊ की टीमों ने उत्तर प्रदेश के सात जिलों— लखनऊ, बलिया, प्रयागराज, कौशाम्बी, सोनभद्र, वाराणसी और अयोध्या में एक साथ घेराबंदी की है। अयोध्या के पूरा बाजार स्थित प्लांट पर पिछले 48 घंटों से अधिकारी डटे हुए हैं। बलिया के खनवर गांव में विधायक के छोटे भाई और कंपनी के डायरेक्टर रमेश सिंह से भी लंबी पूछताछ की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर के ठिकानों से कितने रुपये हुए बरामद?

स्वास्थ्य का रखा गया ख्याल

छापेमारी के दौरान विधायक उमाशंकर सिंह की तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए घर की तलाशी अत्यंत सावधानी और मानवीय आधार पर की जा रही है। हालांकि, विभाग डिजिटल साक्ष्यों, हार्ड डिस्क और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर नए ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।