illegal relationship suicide revenge youth shot dead bhopa muzaffarnagar crime अवैध संबंध, सुसाइड का खौफनाक बदला; युवक को घेरकर हमला, घर में घुसकर गोली से उड़ाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अवैध संबंध, सुसाइड का खौफनाक बदला; युवक को घेरकर हमला, घर में घुसकर गोली से उड़ाया

मुजफ्फरनगर के भोपा में अवैध संबंधों के चलते एक युवक अक्षय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अपनी मां की खुदकुशी का बदला लेने के लिए अक्षय को घर में घुसकर गोली मारी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Tue, 24 March 2026 10:14 AMYogesh Yadav मुजफ्फरनगर हिन्दुस्तान
share
अवैध संबंध, सुसाइड का खौफनाक बदला; युवक को घेरकर हमला, घर में घुसकर गोली से उड़ाया

यूपी के मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव शाहदरा बांगर में सोमवार शाम प्रतिशोध की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। अवैध संबंधों और सात महीने पुराने सुसाइड का बदला लेने के लिए हमलावरों ने 27 वर्षीय अक्षय की घेराबंदी कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने पहले सड़क पर उस पर हमला किया और जब वह जान बचाकर एक घर में घुसा, तो वहां घुसकर उसे गोली मार दी।

खेत से लौटते समय घेरकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, शाहदरा बांगर निवासी अक्षय (27) पुत्र चंद्रपाल रोशवाल सोमवार देर शाम रसूलपुर मार्ग स्थित अपने खेतों से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव की आबादी के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने पहले अक्षय के साथ मारपीट की और धारदार हथियारों से प्रहार शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साथी जवानों को बचाने में शहीद हुए यूपी के कैप्टन प्रशांत कुमार, गाजीपुर में अंति

बचने के लिए पड़ोसी के घर में घुसा, वहीं मारी गोली

खून से लथपथ अक्षय अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा और पास ही स्थित विक्रम गुर्जर के घर में घुस गया। लेकिन नफरत से भरे हमलावर पीछा करते हुए घर के अंदर तक पहुंच गए। उन्होंने अक्षय को कोने में दबाया और पिस्तौल सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अक्षय जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

अवैध संबंध और मां की खुदकुशी का लिया बदला

पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस सनसनीखेज हत्या के पीछे 'अवैध संबंध' और 'प्रतिशोध' की कहानी निकलकर आई है। बताया जा रहा है कि अक्षय के संबंध पड़ोस की एक विवाहित महिला से थे। इसकी जानकारी महिला के बेटों को हो गई थी। करीब सात महीने पहले उक्त महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला के बेटे अपनी मां की मौत का जिम्मेदार अक्षय को मानते थे और तभी से उससे रंजिश रखे हुए थे। सोमवार शाम को उन्होंने मौका पाकर खौफनाक बदला ले लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस कस्टडी में युवती पर फायरिंग; दो घंटे से घात लगाए थे हमलावर, पुलिस निहत्थी
ये भी पढ़ें:दो शादियां, 18 बच्चे और खौफनाक अंत; अवैध संबंध से तंग आकर प्रेमिका ने रची साजिश

पुलिस छावनी बना गांव, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ देवव्रत वाजपेयी और थाना प्रभारी जसवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं और सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

परिवार में कोहराम: छुट्टी पर घर आया था अक्षय

अक्षय दिल्ली में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही पिता चंद्रपाल, मां राजवती और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।