IIT graduate student jumps into Gomti river after performing poorly in UPSC exam in lucknow यूपीएससी की परीक्षा अच्छी नहीं होने पर IIT पास छात्र का खौफनाक कदम, गोमती में लगा दी छलांग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपीएससी की परीक्षा अच्छी नहीं होने पर IIT पास छात्र का खौफनाक कदम, गोमती में लगा दी छलांग

यूपीएससी की परीक्षा अच्छी नहीं होने पर IIT पास छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया। छात्र ने पक्के पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। इधर, युवक की मां को पुलिस ने सूचना कर दी।

Mon, 25 May 2026 03:11 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपीएससी की परीक्षा अच्छी नहीं होने पर IIT पास छात्र का खौफनाक कदम, गोमती में लगा दी छलांग

राजधानी लखनऊ में आईआईटी पास छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया है। चौक इलाके में सोमवार सुबह एक छात्र ने पक्के पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक अपनी एक्टिवा को पोस्टमार्टम हाउस में खड़ी कर कपड़े उतारकर नदी में कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्र यूपीपीएससी अच्छी नहीं होने से तनाव में था।

आलमबाग के जय प्रकाश नगर निवासी 26 वर्षीय प्रखर पाल आईआईटी पास कर चुका है। परिवार में मां सुषम लालता हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल हैं। बताया जा रहा है कि प्रखर ने एक दिन पहले यूपीएससी की परीक्षा दी थी और परीक्षा अच्छी नहीं होने से वह तनाव में था। वह परेशान था। लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर पहले स्कूटी खड़ी की। इसके बाद वहां निकला। उसने कपड़े उतर दिए। इसके बाद पक्के पुल से युवक ने छलांग लगा दी। यह देखते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तालाश शुरू कराई। लेकिन काफी देर तक युवक के न मिलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम युवक की तलाश कर रही है। इधर, युवक की मां को पुलिस ने सूचना कर दी। सूचना पाने के बाद घर वालों को रो-रो कर हाल है। छात्र की मां भी मौके पर पहुंच गई हैं। छात्र की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम लगी हे। अधिकारियों का कहना है कि तलाश की जा रही है। जल्द खोज निकाला जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन 18 ब्लॉकों में होने जा रहा ये काम, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
ये भी पढ़ें:डॉक्टर ने छात्रा के साथ की दरिंदगी, ओटी में नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप
ये भी पढ़ें:यूपी के लाखों राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, 2 प्रतिशत DA बढ़ा

सरयू नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

उधर, गोंडा से एक खबर है कि ग्राम धनावा में सोमवार की सुबह बच्चों के साथ बंधिया घाट पर नहाने गए 16 वर्षीय गोविंद कुमार मिश्र की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चों से जानकारी पर ग्रामीणों के साथ परिजन घाट पर पहुंचे। इसके बाद नदी में किशोर की खोजबीन शुरू हुई। कड़ी मशक्कत के बाद नदी से उसका बाहर निकाला गया। ग्राम धनावा निवासी पिता पारस नाथ मिश्रा की ओर से मिली सूचना पर पुलिस ने पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। घटना के बाद घर पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा सुबह तकरीबन छह बजे भीषण गर्मी के चलते किशोर गांव के लड़कों के साथ गांव के समीप बह रही सरयू नदी में स्नान के लिए गया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।