If women receive reservation their politics will come an end Minister Sanjay Nishad targets Opposition महिलाओं को आरक्षण मिल जाएगा तो इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी, विधानसभा में संजय निषाद ने विपक्ष को घेरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं को आरक्षण मिल जाएगा तो इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी, विधानसभा में संजय निषाद ने विपक्ष को घेरा

संजय निषाद विधानसभा में गुरुवार को जब बोलने उठे तो विपक्षी नेताओं ने हूटिंग शुरू कर दी, कुछ ने तो कहा कि पहले अपना मंत्रालय तो बदलावा लो। उन्होंने इस पर कहा कि जितना हमें रोकोगे उतना ही नुकसान होगा।

Thu, 30 April 2026 07:31 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
महिलाओं को आरक्षण मिल जाएगा तो इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी, विधानसभा में संजय निषाद ने विपक्ष को घेरा

UP Vidhansabha: विधानसभा में सत्तापक्ष ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को जमकर घेरा। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेता और मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिल जाएगा तो इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फूलन देवी की हत्या की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। अपना दल (एस) के नेता व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि विपक्ष ने संसद में महिला आरक्षण पर साथ दिया होता तो हम एआई के जमाने में इस मुद्दे पर बात न कर रहे होते।

संजय निषाद विधानसभा में गुरुवार को जब बोलने उठे तो विपक्षी नेताओं ने हूटिंग शुरू कर दी, कुछ ने तो कहा कि पहले अपना मंत्रालय तो बदलावा लो। उन्होंने इस पर कहा कि जितना हमें रोकोगे उतना ही नुकसान होगा। यूपी में निषाद वोटों की संख्या अच्छी-खासी है। आरक्षण भीख नहीं महिलाओं का अधिकार है। आप पाकिस्तान का सपोर्ट करो, हमें कोई ऐतराज नहीं है। देश आजाद कराने में हमारे समाज की महिलाओं का बड़ा योगदान है। निषाद-राजभार मार्शल कौम है। यह दोनों जातियां 24 कैरेट राष्ट्रवादी हैं। सपा ने जानबूझ कर महिला आरक्षण का विरोध किया। वह जानती है आरक्षण मिलते ही इनके पीडीए की राजनीति खत्म हो जाती। इन्हें तो महिलाओं से हाथ जोड़कर कहना चाहिए कि अब गलती नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा राज में था जंगलराज, अब रामराज्य के नाम से जाना जा रहा है: पूजा पाल

महिलाओं ने इनका गर्दा उड़ा दिया: आशीष पटेल

अपना दल (एस) के नेता व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि कांग्रेस और इनके सहयोगी दल महिला आरक्षण लागू नहीं होने देना चाहते हैं। इसीलिए जितने भी प्रदेशों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, महिलाओं ने इनका गर्दा उड़ा दिया है। आपरेशन सिंदूर में भी महिलाओं का महत्वपूर्ण योग्यदान रहा है। एआई के युग में हम महिला आरक्षण पर बात कर रहे हैं ये शर्म की बात है। विपक्ष ने साथ दिया होता तो हम आज दूसरे मुद्दों पर बात कर रहे होते। यूपी की महिलाएं आज निडर होकर प्रदेश में घूम रही हैं। जिस पार्टी को मौका मिले तो 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा के महिला विशेष सत्र को बसपा का समर्थन, मायावती क्या बोलीं?

महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर: रजनी तिवारी

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए राजनीतिक आरक्षण जरूरी है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, शौचालय निर्माण तथा आवास योजनाओं से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है और वे आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनी हैं। महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति का मूल आधार है और ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता’ की परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो काले कर्मों से राजमहल सजाते हैं, वही इतिहास में कलंक बनते हैं, योगी का कटाक्ष

सपा सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे देती: विजय लक्ष्मी

ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम रोकते हुए पूरे देश की महिलाओं ने देखा है। देश की महिलाएं विपक्ष को माफ करने वाली नहीं हैं। भाजपा सरकार में बिना जाति, पाति भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया गया। झूठा छलावा कौन कर रहा है देश की महिलाएं देख रही हैं। विपक्ष महिलाओं को आगे नहीं आने देना चाहता है। सपा मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण की बात कर रही है। सपा को आरक्षण बिल पास हो जाने देना चाहिए था और सपा सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे देती।

धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता: असीम अरुण

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता है। इस आरक्षण को 2029 से लागू कर दिया जाता तो कोई नुकसान नहीं था। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही इसे करना जरूरी था। इससे सुदंर कोई संशोधन हो ही नहीं सकता था, लेकिन सपा ने इसका विरोध किया। अटल की सरकार में मुलायम सिंह यादव ने भी इसी तरह का विरोध किया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।