ias divya mittal danced with female officers dm deoria had reached lord shankar s haldi ceremony IAS दिव्या मित्तल ने महिला अधिकारियों संग किया डांस, भगवान शंकर के हल्दी कार्यक्रम में पहुंची थीं DM, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

IAS दिव्या मित्तल ने महिला अधिकारियों संग किया डांस, भगवान शंकर के हल्दी कार्यक्रम में पहुंची थीं DM

भजन के बाद श्रोताओं की मांग पर गायक कलाकारों ने होली गीत शुरू किया। जिस पर DM दिव्या मित्तल के साथ ही सभी महिला अधिकारियों ने डांस करना शुरू किया। जिसे देख नगर पंचायत की अध्यक्ष सुधा निगम और मेला मालकिन सतासी स्टेट की राजकुंवरि कादम्बरी सिंह ने डांस करना शुरू कर दिया। सभी ने फूलों की होली भी खेली।

Sun, 15 Feb 2026 02:39 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
IAS दिव्या मित्तल ने महिला अधिकारियों संग किया डांस, भगवान शंकर के हल्दी कार्यक्रम में पहुंची थीं DM

उत्तर प्रदेश के देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल अपने अच्छे कामों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने होली के गीतों पर कुछ अन्य महिला अधिकारियों संग जमकर डांस किया। डीएम दिव्या मित्तल के साथ ही देवरिया की अन्य महिला अधिकारी रुद्रपुर में भगवान शंकर के हल्दी कार्यक्रम में पहुंची थीं।

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वर नाथ मन्दिर में भूत भावन भगवान शंकर के हल्दी का कार्यक्रम था। जिसमें मन्दिर परिसर में शिव जागरण और विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया था। भगवान के हल्दी श्रृंगार आरती और शिव जागरण में शामिल होने के लिए डीएम दिव्या मित्तल के साथ ही एडीएम वित्त एवं रजस्व रामशंकर सिंह, प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तवा, एसडीएम न्यायिक दीपराज, एसडीएम भाटपार रानी रत्नेश तिवारी, एसडीएम बरहज विपिन द्विवेदी, देवरिया सदर की एएसडीएम सीमा पाण्डेय, एसडीएम नम्रता सिंह, एसडीएम अवधेश निगम श्रीदुग्धेश्वरनाथ मन्दिर रुद्रपुर पहुंचे। जहां एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ रुद्रपुर हरी राम यादव के साथ ही सीओ भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव पहले से मौजूद रहे। शिव जागरण में गायक एक बाद एक भगवान शंकर के भजन प्रस्तुत कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने भी एक भजन प्रस्तुत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की IAS दिव्या मित्तल का गोवर्धन पूजा पर दिखा अलग अंदाज, जमकर किया डांस

भजन के बाद श्रोताओं की मांग पर गायक कलाकारों ने होली गीत शुरू किया। जिस पर डीएम दिव्या मित्तल के साथ ही सभी महिला अधिकारियों ने डांस करना शुरू किया। जिसे देख नगर पंचायत की अध्यक्ष सुधा निगम व मेला मालकिन सतासी स्टेट की राजकुंवरि कादम्बरी सिंह ने डांस करना शुरू कर दिया। इस दौरान सभी ने फूलों की जमकर होली भी खेली।

धूप ही तो है पिघल थोड़े जाएंगे

देवरिया की डीएम के तौर पर आईएएस दिव्या मित्तल की तैनाती साल-2024 में हुई थी। अपनी तैनाती के कुछ समय बाद ही डीएम ऐक्शन मोड में आ गई थीं। तब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान डीएम का एक कथन काफी चर्चा में आया था। हुआ ये था कि दौरे के दौरान डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप ही तो है पिघल थोड़ी जाएंगे; IAS दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल

वहीं जब एडीएम ने आईएएस दिव्या मित्तल को तेज धूप का हवाला देते हुए बार-बार बैठने की बात कही तो उन्होंने कहा, ‘अरे यार धूप ही तो है, रुको पिघल थोड़ी जाएंगे...।’ डीएम की बात सुनते ही सारे अधिकारी शांत हो गए। वहीं आईएएस दिव्या मित्तल का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। आईएएस दिव्या मित्तल अक्सर बच्चों और उनके माता-पिता को प्रेरित करती भी नजर आती हैं। उनके मोटिवेशनल वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल होते और पसंद किए जाते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।