up ias divya mittal danced with women in a unique way during govardhan puja यूपी की IAS दिव्या मित्तल का गोवर्धन पूजा पर दिखा अलग अंदाज, महिलाओं संग जमकर किया डांस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी की IAS दिव्या मित्तल का गोवर्धन पूजा पर दिखा अलग अंदाज, महिलाओं संग जमकर किया डांस

देवरिया के श्री तिरूपति बालाजी मंदिर भक्तिवाटिका में अन्नकूट महोत्सव में पहुंची DM दिव्या मित्तल ने महिलाओं संग जमकर डांस किया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पहले डीएम दिव्या मित्तल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से मंदिर में पूजा-अर्चना किया।

Thu, 23 Oct 2025 11:53 AMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
यूपी की IAS दिव्या मित्तल का गोवर्धन पूजा पर दिखा अलग अंदाज, महिलाओं संग जमकर किया डांस

यूपी के देवरिया जिले की डीएम दिव्या मित्तल अच्छी वजहों से अक्सर चर्चा में रहती हैं। बुधवार को गोवर्धन पूजा के दौरान उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। देवरिया के श्री तिरूपति बालाजी मंदिर भक्तिवाटिका में अन्नकूट महोत्सव में पहुंची डीएम दिव्या ने महिलाओं संग जमकर डांस किया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पहले डीएम दिव्या मित्तल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से मंदिर में पूजा-अर्चना किया। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के चौखट पर माथा टेक सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

रामानुजाचार्य मार्ग स्थित मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई। मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया था। पीठाधीस्वर जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य ने श्री तिरूपति बालाजी का श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा किया। स्वामी राजनारायणाचार्य ने मैं तो गोवर्धन को जाऊं, छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है, गाया तो श्रद्धालु भक्ति में झूम हो उठे। आनंदित होकर भक्तगण नृत्य करने लगे। महिलाओं संग डीएम दिव्या मित्तल भी डांस करती दिखीं। उसके बाद गौ माता की पूजा हुई। फिर गोवर्धन पूजा के बाद भगवान श्रीकृष्ण की सवारी मंदिर के गर्भ गृह के हाल में पहुंची, जहां पर भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया। देर रात तक मंदिर में भजन-कीर्तन चलता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी में कैसे पहुंची लाश? सच जानने पहुंची DM दिव्या मित्तल

डीएम ने दिया गो सेवा का संदेश

गोवर्धन पूजा के अवसर पर डीएम दिव्या मित्तल ने पिपरपाती स्थित कान्हां गौशाला में गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को गुड़, चना, केला और हरा चारा खिलाया और गो सेवा का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गोवर्धन पूजा मानव, प्रकृति और पशुधन के बीच सामंजस्य का प्रतीक है।

शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पर्व

दीपावली के तीसरे दिन आयोजित गोवर्धन पूजा की तैयारी में महिलाएं सुबह ही जुट गईं। बिना कुछ खाए-पिये युवतियों ने जगह-जगह से गाय का गोबर एकत्रित किया। उसके बाद खाली स्थानों पर गोधन बाबा की प्रतिमा बनाई। इस दौरान युवतियों ने बाबा की प्रतिमा पर फूल, अक्षत, रौली और पुष्प चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। कई जगहों पर पूजा विधि संपंन होने के बाद गोबर से बनाए गए गोवर्धन पर्वत की सांकेतिक परिक्रमा भी की गई। उसके बाद प्रसाद के रूप में मिष्ठान और अन्नकूट का वितरण किया गया। न्यू कॉलोनी, रामनाथ देवरिया, गायत्रीपुरम, सिंधि मिल कॉलोनी, गरूलपार, साकेतनगर , सीसी रोड, उमानगर, राघव नगर, देवरिया खास, रामगुलाम टोला और भुजौली कॉलोनी में विधि-विधान से गोवर्धन पर्व मनाया गया। भैया-दूज पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की मन्नत मांगी। उन्होंने भाइयों को मिठाई खिलाई और उपहार देकर अपनी खुशियों में शामिल किया। इस दौरान कई जगहों पर बहनों ने भैया दूज में भाइयों को शाप देने के परंपरा का भी निर्वहन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुद पर तेल उड़ेलते फरियादी को देख दौड़ पड़े वकील, ऐक्शन में आईं DM दिव्या मित्तल

बैकुंठपुर के गो आश्रम में हुआ गोवर्धन पूजन

बैकुंठपुर स्थित गो आश्रम पर गोवर्धन पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा के बाद भक्तों ने गोमाता की परिक्रमा कर उनकी सेवा का संकल्प लिया।

सूप बजाकर घरों से खदेड़ा गया दरिद्र

दीपावली के बाद बुधवार को भोर में घरों में सूप बजाकर दरिद्र को बाहर खदेड़ा गया। महिलाओं ने दीये की रोशनी में बांस की सूप को घर के कोने-कोने में बजाया। उसके बाद सूप को घर के बाहर रख दिया। फिर पूरे घर की जल से साफ-सफाई की गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।