Dhoop hi to hai pighal thodi jayenge Deoria DM Divya Mittal visited flood affected areas धूप ही तो है पिघल थोड़ी जाएंगे; IAS दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल, बाढ़ वाले इलाकों में थीं देवरिया डीएम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

धूप ही तो है पिघल थोड़ी जाएंगे; IAS दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल, बाढ़ वाले इलाकों में थीं देवरिया डीएम

देवरिया डीएम दिव्या मित्तल एक्शन मोड में हैं। बुधवार को उन्होंने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने धूप का हवाला देते हुए बैठकर बात करने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि धूप ही तो है...

Wed, 17 July 2024 04:27 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, देवरिया
share
धूप ही तो है पिघल थोड़ी जाएंगे; IAS दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल, बाढ़ वाले इलाकों में थीं देवरिया डीएम

यूपी के देवरिया की नई डीएम आईएएस दिव्या मित्तल पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गई हैं। मंगलवार को उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को फटाकर लगाई। वहीं, जब एडीएम ने आईएएस दिव्या मित्तल को बार-बार तेज धूप का हवाला देते हुए बैठने की बात कही तो उन्होंने कहा, 'अरे यार धूप ही तो है, रुको पिघल थोड़ी जाएंगे...'डीएम की बात सुनते ही सारे अधिकारी शांत हो गए। वहीं, आईएएस दिव्या मित्तल का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

आईएएस दिव्या मित्तल ने रविवार को देवरिया के जिलाधिकारी के तौर पर कार्यभार संभाला। चार्ज मिलने के बाद वह लगातार जनसमस्याओं को सुनने का काम किया। मंगलवार को उन्होंने रुद्रपुर के पिडरा पुल के अप्रोच धंसने की समस्या लेकर पहुंचे लोगों की बात सुनी। तो वहीं, बुधवार को मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोग भी थे। सबने पीडब्ल्यूडी विभाग को अप्रोच धंसने का जिम्मेदार बताया। इस पर डीएम देवरिया ने सख्त लहजे में एक्सईएन को फटकार लगाते हुए कहा कि यह रास्ता बंद नहीं होना चाहिए। इस बीच अपर जिलाधिकारी तेज धूप का हवाला देते हुए डीएम को बैठकर बात करने का आग्रह करते रहे लेकिन उन्होंने कहा, "अरे यार धूप ही तो है रुको पिघल थोड़ी जाएंगे, अभी सारे अधिकारी ये बताइए कि अब रास्ता बंद तो नहीं होगा, आप लोगों ने जो भी तैयारी की है। जाहिर सी बात है कि गांव वालों को बहुत बहुत दिक्कत हो रही है, मैं पास्ट में नहीं जा रही जो हुआ, लोगों की सारी बात जायज है पूरा रास्ता बंद कर दोगे, खाना पीना बंद कर दोगे तो कैसे काम चलेगा।"  

डीएम ने पिड़रा पुल का किया निरीक्षण

नवागत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को पिड़रा पुल पर हो रहे कटान का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को मिलकर पुल के एप्रोच को बचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों विभाग ऐसा काम करें कि पिड़रा पुल पर आवागमन कत्तई बन्द न होने पाए।

मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल लोक निर्माण विभाग और बाढ़ खण्ड के अभियंताओं के साथ पिड़रा घाट पहुंचीं। जहां उन्होंने पिड़रा पुल के एप्रोच पर हो रहे कटान का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील किया अगर किसी बांध में रिसाव होता है तो तुरंत मेरे नंबर पर या टोल फ्री नंबर पर फोन से सूचना दें। सांप काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़े, पीड़ित को सीएचसी या पीएचसी पर ले जाएं। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।