husband wanted his wife to do prostitution when mother in law stopped him he shot her dead in public पत्नी से कराना चाहता था धंधा, सास ने रोका तो सरेराह गोली मारकर कर दी हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी से कराना चाहता था धंधा, सास ने रोका तो सरेराह गोली मारकर कर दी हत्या

प्रयागराज में एक युवक ने गोली मारकर अपनी सास की हत्या कर दी। सरेराह हुई इस दुस्साहसिक वारदात से मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक आरोपित युवक अपनी पत्नी से देह व्यापार कराना चाहता था। जिसका सास विरोध कर रही थी।

Sat, 27 Dec 2025 05:47 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, प्रयागराज
share
पत्नी से कराना चाहता था धंधा, सास ने रोका तो सरेराह गोली मारकर कर दी हत्या

यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने सरेआम गोली मारकर अपनी सास की हत्या कर दी। सरेराह हुई इस दुस्साहसिक वारदात से मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया गया कि आरोपी युवक अपनी पत्नी से देह व्यापार कराना चाहता था। जानकारी होने पर उसकी सास ने बेटी को अपने पास बुला लिया था, इसी बात से युवक नाराज था। फिलहाल आरोपी फरार है। महिला के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये घटना करेली के अकबरपुर का है। जहां पुरानी मस्जिद के पास रहने वाले स्वर्गीय मुश्ताक के चार बेटों और तीन बेटियों में चांद बीबी सबसे छोटी है। मुश्ताक के इंतकाल के बाद उनकी 55 वर्षीय पत्नी आशिया खातून दूसरों के घरों में चौका-बर्तन का काम करती थी। छोटी बेटी चांद बीबी की शादी 2019 में मोहल्ले के इरफान से हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक, कुछ समय से चांदी बीबी शौहर से अनबन के कारण मां के पास रह रही थी। चांद बीबी का आरोप है कि कोई काम न करने वाला इरफान उससे देह व्यापार कराना चाहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीतापुर में डबल मर्डर से सनसनी, हत्यारोपी पिता-पुत्र की सड़क पर दौड़ाकर हत्या

आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता था शौहर

यह बात उसने मां को बताई तो उन्होंने बेटी को अपने पास बुला लिया। इसी बात से इरफान सास से नाराज था। आए दिन वह घर आता और गाली-गलौज और मारपीट करता था। शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे आशिया खातून गैस सिलेंडर भराने जा रही थीं, तभी घर से कुछ दूर स्थित काली मंदिर के पास इरफान मिला। दोनों में किसी बात पर नोकझोंक हुई। इसी दौरान इरफान ने गोली मार दी और भाग गया। गोली सीने में लगी जिससे आशिया खातून की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने एक्शन लिया होता तो जिंदा होती मां

आयशा खातून की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची उसकी बेटी चांद बीबी ने बताया कि उसका हत्यारोपी पति इरफान आए दिन शराब के नशे में मां के घर आकर गालीगलौज और मारपीट करता था। 23 दिसंबर की रात भी वह शराब के नशे में आया और गाली-गलौज के बाद उसे जबरन घसीटकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। आसपास के लोगों के जुटने पर धमकी देकर चला गया। इस घटना की शिकायत उसने करेली पुलिस से की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अगर पुलिस ने इरफान के खिलाफ कोई कार्रवाई की होती तो उसकी मां की जान बच जाती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राहक सेवा केंद्र का शटर बंद कर संचालक की बेरहमी से हत्या, सिपाही है बेटा

इरफान को भी ऐसी ही सजा मिले नहीं तो कर लूंगी आत्महत्या: चांद बीबी

चांद बीबी ने रोते हुए पुलिस के लोगों से कहा कि इरफान और उसके अपनों को भी ऐसी ही सजा मिले नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी। वह चीख-चीखकर अपने पति इरफान के गुनाहों को बता रही थी। उसने बताया कि उसके पास विक्की और शेरा का फोन आया था कि उसकी मां और उसके बच्चे को मार देंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।