customer service centre operator brutally murdered after shuttering son is a constable in up police ग्राहक सेवा केंद्र का शटर बंद कर संचालक की बेरहमी से हत्या, यूपी पुलिस में सिपाही है बेटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्राहक सेवा केंद्र का शटर बंद कर संचालक की बेरहमी से हत्या, यूपी पुलिस में सिपाही है बेटा

रोज की तरह सेवाराम सुबह करीब साढ़े नौ बजे केंद्र पर पहुंचे। डेढ़ घंटे बाद 11 बजे कुछ महिलाएं शाखा पर पैसा निकालने पहुंची तो शटर बंद था। अंदर से किसी के कराहने की आवाज आने का आभास हुआ। महिलाओं ने इसकी सूचना मेवाराम को फोन से दी। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे।

Fri, 26 Dec 2025 10:33 PMAjay Singh संवाददाता, जौनपुर
share
ग्राहक सेवा केंद्र का शटर बंद कर संचालक की बेरहमी से हत्या, यूपी पुलिस में सिपाही है बेटा

यूपी के जौनपुर जिले में पनौली गांव में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सीएससी (ग्राहक सेवा केंद्र) के संचालक और यूपी पुलिस में तैनात सिपाही के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद सीएससी का शटर बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से एक खून लगी हई ईंट और मृतक की जेब से एक लाख 68 हजार रुपये कैश मिला है। परिवार के लोगों ने गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने किसी भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से इलाके में डर का माहौल है।

पनौली गांव निवासी 58 वर्षीय फूलचंद्र पासवान उर्फ सेवाराम अपने घर से करीब 600 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे एक कमरे में सीएससी का संचालन करते थे। उन्होंने यूबीआई की फ्रेंचाइजी ले रखी थी। बगल में छोटे भाई मेवाराम बर्तन की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सेवाराम सुबह करीब साढ़े नौ बजे केंद्र पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद 11 बजे कुछ महिलाएं शाखा पर पैसा निकालने पहुंची तो शटर बंद था। अंदर से किसी के कराहने की आवाज आने का आभास हुआ। महिलाओं ने इसकी सूचना मेवाराम को फोन से दी। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उस दुष्ट की भूल थी, खुद को बादशाह कहता था; शहीदी दिवस पर औरंगजेब पर बोले योगी

लोगों ने शटर खोलकर अंदर देखा तो सेवाराम फर्श पर पड़े कराह रहे थे। सिर से खून बह रहा था। उन्हें आनन-फानन में शाहगंज सीएससी ले जाया गया। लेकिन वहां उन्हें देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी का लघु और सीमांत किसानों के लिए बड़ा ऐलान, सहकारी बैंक से 6% ब्याज पर कर्ज

एएसपी नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी भारी वस्तु से मारकर हत्या किया जाना लग रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच टीमें गठित की है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।