double murder in sitapur father and son murdered on road सीतापुर में डबल मर्डर से सनसनी, हत्यारोपी पिता-पुत्र की सड़क पर दौड़ाकर हत्या; कूच डाला सिर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीतापुर में डबल मर्डर से सनसनी, हत्यारोपी पिता-पुत्र की सड़क पर दौड़ाकर हत्या; कूच डाला सिर

आरोपियों ने पिता-पुत्र का सिर कूच डाला। दोनों का सिर धड़ से अलग हो गया। पिता-पुत्र का शव सड़क किनारे खंती में फेंककर आरोपी भाग गए। सूचना पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह और सीओ महोली टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज  किया गया है। पिता-पुत्र भी हत्यारोपी थे।

Fri, 26 Dec 2025 11:46 PMAjay Singh संवाददाता, सीतापुर
share
सीतापुर में डबल मर्डर से सनसनी, हत्यारोपी पिता-पुत्र की सड़क पर दौड़ाकर हत्या; कूच डाला सिर

यूपी के सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट से लौट रहे हत्यारोपित पिता-पुत्र की सड़क पर दौड़ाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पिता-पुत्र का सिर कूच डाला। पिता-पुत्र का शव सड़क किनारे खंती में फेंककर आरोपी भाग गए। इस सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गई। सूचना पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह और सीओ महोली टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहरीर पर आरोपी रामू समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पिता-पुत्र हत्या के आरोप में जमानत पर थे।

इमलिया सुल्तानपुर के फत्तेपुर मातिनपुर निवासी छोटे खान उर्फ अख्तर (उम्र 65 वर्ष) बेटे के मैसूर खां (उम्र 45 वर्ष) के साथ कुछ समय से लखीमपुर के मितौली में रह रहे थे। गुरुवार को छोटे खान और मैसूर को गांव के ही रामू से पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया था। तब पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेल मैदान पर मर्डर! अचानक चली गोली और खून से लथपथ हो गिरा 11 वीं का छात्र

शुक्रवार को छोटे खान बेटे मैसूर के साथ एसडीएम महोली कोर्ट से जमानत करा कर घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे छोटे खान और मैसूर गांव के पास स्थित पंचायत भवन के पास पहुंचे थे , तभी रामू से फिर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में रामू पक्ष से आधा दर्जन लोग आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राहक सेवा केंद्र का शटर बंद कर संचालक की बेरहमी से हत्या, सिपाही है बेटा

पिता-पुत्र ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाने की कोशिश की। आरोपियों ने सड़क पर दौड़ाकर मारा। आरोपियों ने छोटे खान और मैसूर का सिर कूच डाला। बताया जा रहा है कि दोनों का सिर धड़ से अलग हो गया। 20 फीट तक सड़क पर मांस के लोथड़े फैल गए। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस का दावा हे कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।