अवैध संबंधों के शक में उजड़ा परिवार! दिल्ली से आए पति ने पत्नी का गला घोंटा, बाप को फोन कर दी सूचना
बुलंदशहर में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता को सूचना देकर बताया कि उसने पत्नी को मार दिया है। पिता ने पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

UP News: यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव आसफपुर में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता को सूचना देकर बताया कि उसने पत्नी को मार दिया है। पिता ने पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
गांव आसफपुर का रहने वाला रविंद्र दिल्ली में एक दुकान पर कारीगर है। उसकी शादी हजरतपुर की रहने वाली 25 वर्षीय शिवानी के साथ पांच साल पहले हुई थी। वह पत्नी के साथ गांव में माता-पिता से कुछ दूरी पर अलग घर में रहता है। वह दिल्ली से अक्सर अपने गांव में आता रहता है। दो दिन पूर्व वह दिल्ली से गांव आया था। बताया गया है कि सोमवार रात किसी युवक के साथ उसने अपनी पत्नी को देख लिया, जिस पर उसे अवैध संबंध का शक हो गया। इससे गुस्साए रविंद्र ने पत्नी शिवानी की गला घोटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद रविंद्र ने अपने पिता रघुराज को घटना के बारे में बताया। रघुराज ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी रविंद्र को हिरासत में ले लिया। उधर, मृतका शिवानी के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पत्नी की हत्या कर पिता को फोन पर दी सूचना
कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के आसफपुर में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या के बाद अपने पिता को सूचना दी। पिता ने पुलिस को सूचित कर घटना के बारे में बताया। क्षेत्र के गांव आसफपुर निवासी रविंद्र पुत्र रघुराज दिल्ली में सिलाई की दुकान पर कारीगर है। उसकी शादी बाद पत्नी के साथ गांव में माता-पिता से कुछ दूरी पर अलग घर में रहता था। वह दिल्ली से गांव में अक्सर आता रहता था। दो दिन पूर्व ही वह दिल्ली से गांव आया था।
कलयुगी बेटे ने पिता और पत्नी को गोलियों से भूना
इससे पहले 24 मई को खुर्जा के ही गांव कलंदरगढ़ी में एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अलीगढ़ में मेडिकल स्टोर चलाने वाले मोमीन खान ने अपने सगे पिता मोहम्मद रियाजुद्दीन और पत्नी सना की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और उसके पिता के बीच अवैध संबंध हैं। विवाद को सुलझाने के लिए घटना वाले दिन सना के मायके वाले भी आए थे, लेकिन उनके जाते ही मोमीन ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाली और दोनों को मौत की नींद सुला दिया।




साइन इन