husband murdered his wife with a hammer and chisel surrendered in kotwali said i killed her छेनी-हथौड़ी से पत्नी की हत्या कर कोतवाली पहुंचा पति, बोला-मैंने उसे मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

छेनी-हथौड़ी से पत्नी की हत्या कर कोतवाली पहुंचा पति, बोला-मैंने उसे मार डाला

रमन पाल खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। उसने दो साल पहले खेकड़ा कस्बे की शाह गार्डन कॉलोनी में एक मकान खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री उसने पत्नी संगीता के नाम की थी। रमन पाल खुद गांव जलालाबाद में रहता था, जबकि उसकी पत्नी संगीता अपने ममेरे भाई के साथ खेकड़ा के उसी मकान में रह रही थी।

Wed, 24 Dec 2025 08:14 PMAjay Singh संवाददाता, खेकड़ा (बागपत)
share
छेनी-हथौड़ी से पत्नी की हत्या कर कोतवाली पहुंचा पति, बोला-मैंने उसे मार डाला

यूपी के बागपत के खेकड़ा कस्बे में बुधवार को प्रॉपर्टी विवाद में पति ने छेनी-हथौड़े से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति खुद ही कोतवाली पर पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा-छेनी बरामद की है। बेटी ने पिता को नामजद करते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है।

गाजियाबाद के जलालाबाद का रहने वाला रमन पाल (55 वर्ष) खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता है। उसने दो वर्ष पूर्व खेकड़ा कस्बे की शाह गार्डन कॉलोनी में एक मकान खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री उसने पत्नी संगीता के नाम की थी। रमन पाल खुद गांव जलालाबाद में रहता था, जबकि उसकी पत्नी संगीता अपने ममेरे भाई ढिकोली गांव निवासी योगेंद्र के साथ खेकड़ा के उसी मकान में रह रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘घर तो उसका उन्नाव है...’ रेप पीड़िता के सवाल पर ओपी राजभर ने उड़ाया मजाक!

पिछले दिनों संगीता ने मकान की रजिस्ट्री ममेरे भाई के नाम कर दी थी। रमन पाल को पता चला, तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे रमन पाल खेकड़ा पहुंचा। उस समय घर पर संगीता के अलावा कोई नहीं था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई और रमन पाल ने छेनी-हथौड़े से हमलाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर खेकड़ा कोतवाली पर पहुंचकर हत्या करने की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया। सूचना पर एएसपी प्रवीण सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी।

सिर-चेहरे-गले पर गंभीर चोट, उंगली कटी मिली

बागपत के खेकड़ा कस्बे की शाह गार्डन कॉलोनी में बुधवार सुबह दिलदहला देने वाली घटना सामने आई। जहां संपत्ति विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। सिर और चेहरे पर छेनी-हथौड़े से वार किए गए थे। हाथ की उंगली तक काट दी गई थी। इतना ही नहीं हत्यारोपी पति ने गला भी दबाया, जिससे वह जीवित न बच सके। जिस किसी ने भी घटनास्थल का हाल देखा, उसी की रूह कांप उठी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी रचाने जा रहा था रेप आरोपी, ऐन वक्त दुल्हन के घर पहुंच गया पीड़िता का परिवार

गाजियाबाद के जलालाबाद निवासी रमन पाल की शादी करीब 30 वर्ष पूर्व एलम के पास स्थित नाल गांव निवासी संगीता के साथ हुई थी। शादी के बाद संगीता ने पुत्री आरजू और पुत्र प्रदीप को जन्म दिया। पिछले वर्षों रमन पाल और संगीता ने दोनों बच्चों की शादी कर दी। रमन पाल जलालबाद में खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी डीलरिंग का कार्य करने लगा, जबकि संगीता खेकड़ा में खरीदे गए मकान में ममेरे भाई योगेंद्र के साथ रहने लगी। इसी बीच रमन पाल को पता चला कि पत्नी संगीता ने खेकड़ा वाला मकान ममेरे भाई के नाम कर दिया है, तो वह बौखला उठा। आए दिन उसके और संगीता के बीच विवाद होने लगा।

क्या बोली पुलिस

बागपत के एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतका की बेटी आरजू ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संपत्ति विवाद में हत्या की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।