Husband loses wife in gambling gang raped by friends father in law and brother in law also sexually assaulted जुए में पत्नी को हारा पति, दोस्तों ने गैंगरेप किया; ससुर और जेठ ने भी फायदा उठाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जुए में पत्नी को हारा पति, दोस्तों ने गैंगरेप किया; ससुर और जेठ ने भी फायदा उठाया

बागपत में जहां एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमलों जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि जुए में हारने के बाद पति ने उसे अपने दोस्तों के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

Mon, 17 Nov 2025 09:14 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बागपत
share
जुए में पत्नी को हारा पति, दोस्तों ने गैंगरेप किया; ससुर और जेठ ने भी फायदा उठाया

यूपी के बागपत में रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई सदस्यों पर यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमले जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने जुए में हारने के बाद अपने दोस्तों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। साथ ही तेजाब से हमला और जान से मारने की भी कोशिश की।

मामला बिनौली थाना क्षेत्र के निवाड़ा गांव का है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी 24 अक्टूबर 2024 को मेरठ जिले के खिवाई गांव के रहने वाले दानिश से हुई थी। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही उसका पति शराब और जुए की लत में डूबा रहता था। एक दिन जुए में हारने के बाद पति ने उसे अपने दोस्तों के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता का दावा है कि पति के दोस्तों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल में भी उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। उसके ससुर,जेठ और ननदोई ने भी जबरन शारीरिक शोषण किया। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई तो उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया। साथ ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ना और ताने झेलने पड़े। पीड़िता के अनुसार, अत्याचार यहीं तक सीमित नहीं रहे। उस पर तेजाब से हमला किया गया और एक बार उसे नदी में धक्का देकर मारने की कोशिश भी की गई। राहगीरों की मदद से उसकी जान बची और वह किसी तरह मायके पहुंच चुकी। वहां उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद सभी दंग रह गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांके बिहारी मंदिर में सेवायत के साथ अभद्रता, अनुज चौधरी ने कॉलर पकड़कर खींचा

पीड़िता ने बताया कि उसने बिनौली थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कोर्ट का रुख किया। जहां मुकदमा दर्ज तो हो गया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। शनिवार को न्याय की मांग लेकर पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची। अधिकारियों ने शिकायत पर जांच का भरोसा दिलाया। वहीं, बागपत पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस मामले में थाना बिनौली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो बार फंदा टूटा…पत्नी को लगा ड्रामा; तीसरी बार में बच्चों के सामने दी जान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।