Husband killed pregnant wife one year after marriage सालभर भी नहीं टिकी शादी, पति ने प्रेग्नेंट पत्नी का गला रेतकर की हत्या, इस हाल में मिला शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सालभर भी नहीं टिकी शादी, पति ने प्रेग्नेंट पत्नी का गला रेतकर की हत्या, इस हाल में मिला शव

शहाजहांपुर शुक्रवार को पति घर के अन्दर अपनी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कमरे में महिला का खून से लथपथ शव मिला। दोनों की शादी को करीब एक साल हुआ था।

Sat, 7 June 2025 03:15 PMPawan Kumar Sharma वार्ता, शाहजहांपुर
share
सालभर भी नहीं टिकी शादी, पति ने प्रेग्नेंट पत्नी का गला रेतकर की हत्या, इस हाल में मिला शव

यूपी के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाना जलालाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को पति घर के अन्दर अपनी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कमरे में महिला का खून से लथपथ शव मिला। दोनों की शादी को करीब एक साल हुआ था।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने शनिवार को बताया कि थाना जलालाबाद पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गुमार में अजय सक्सेना ने अपनी गर्भवती पत्नी प्रीति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घर के ऊपर कमरे में मृतका का शव खून से लतपथ चारपाई पर पड़ा था। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांचकर अग्रिम कारॅवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अजय सक्सेना की शादी एक साल पहले हरदोई जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव कालागढ़ की रहने वाली प्रीति से हुई थी। शादी के बाद दोनों का आए दिन किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था जिसके चलते अजय ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने की आड़ में हथियारों की डिलीवरी करता था स्विगी ब्वॉय, पुलिस ने दबोचा
ये भी पढ़ें:महिला इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा, पति पहले से जेल में बंद

होमगार्ड ने की विधवा महिला की सिर कुचलकर हत्या

उधर,थाना बंडा में शुक्रवार देर रात प्रेम संबंधों में हुए विवाद के चलते होमगार्ड ने विधवा महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शनिवार को बताया कि थाना बंडा क्षेत्र के भानपुर निगुआ गांव की रहने वाली किरन का होमगार्ड पुष्पेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। होमगार्ड अक्सर किरन के घर जाता रहता था। इस बीच उस विधवा महिला ने होमगार्ड से दूरियां बनाना शुरू कर दिया। जिससे हुए विवाद के चलते होमगार्ड ने सड़क किनारे महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।