husband is impotent makes excuses every night doctor wife files case against five including pati sasur saas nanad dewar पति नपुंसक है, हर रात बनाता है बहाना; डॉक्टर की पत्नी ने पूरी ससुराल के खिलाफ कर दिया केस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति नपुंसक है, हर रात बनाता है बहाना; डॉक्टर की पत्नी ने पूरी ससुराल के खिलाफ कर दिया केस

पीड़ित महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी 25 अप्रैल 2024 को हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के दौरान 15 लाख रुपये नकद के साथ घरेलू सामान, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य उपहार दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराली जन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पति किसी न किसी बहाने रात में अलग कमरे में सोने चला जाता था।

Tue, 23 Dec 2025 08:26 PMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर (भर्रोह)
share
पति नपुंसक है, हर रात बनाता है बहाना; डॉक्टर की पत्नी ने पूरी ससुराल के खिलाफ कर दिया केस

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक महिला ने अपने डॉक्टर पति को नपुंसक बताते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पत्नी के मुताबिक 25 अप्रैल 2024 को शादी के बाद से ही पति का अजीबोगरीब रवैया है। वह हर रात किसी न किसी बहाने अलग कमरे या बाहर सोने चला जाता है। पत्नी ने पति पर दहेज के लिए परेशान और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 अप्रैल 2024 को हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के दौरान 15 लाख रुपये नकद के साथ घरेलू सामान, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य उपहार दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराली जन दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फंदे पर लटकते पति के लिए ‘सावित्री’ बन गई ये पत्नी, यूं बचा ली जान

आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुर स्वयं को पशु चिकित्सक बताते हुए दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। पति किसी न किसी बहाने रात में अलग कमरे या बाहर सोने चला जाता था, जिससे विवाहिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। बाद में जानकारी हुई कि पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है और उसका इलाज चल रहा है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

पीड़िता के भाई का आरोप है कि इसके बाद पति, सास-ससुर, देवर और ननद ने मिलकर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी। 25 नवंबर 2024 की सुबह पति की शारीरिक कमजोरी की जानकारी मायके पक्ष को देने से नाराज होकर ससुराल वालों ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। साथ ही उसके जेवरात, कपड़े और स्त्रीधन भी अपने पास रख लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी की बाहों में मिली पत्नी ने पति को दी मौत, टुकड़े-टुकड़े कर नाले में बहाया

पीड़िता तब से मायके में रह रही है। कई बार समझौते का प्रयास किया गया लेकिन ससुरालीजन धमकी देते रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ धारा 85, 115(2), 352, 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।