young man was meeting his girlfriend at his brother in laws house villagers made him groom bride will be sent off on भाई की ससुराल में प्रेमिका से मिल रहा था युवक, गांववालों ने बना दिया दूल्हा; दुल्हन 13 को होगी विदा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाई की ससुराल में प्रेमिका से मिल रहा था युवक, गांववालों ने बना दिया दूल्हा; दुल्हन 13 को होगी विदा

एक गांव के रहने वाले युवक के भाई की ससुराल भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। युवक भाई की ससुराल आता-जाता रहता है। इसी बीच पड़ोस की एक युवती से उसकी अंखिया लड़ गई और दोनों प्यार कर बैठे। दोनों आए दिन चुपके-चुपके मिला करते थे। दो दिन पहले वह प्रेमिका से मिलने के लिए भाई की ससुराल पहुंच गया।

Sun, 8 Feb 2026 05:38 PMAjay Singh हिन्दुस्तान टीम, भाटपाररानी (देवरिया)
share
भाई की ससुराल में प्रेमिका से मिल रहा था युवक, गांववालों ने बना दिया दूल्हा; दुल्हन 13 को होगी विदा

उत्तर प्रदेश के देवरिया में भाई की ससुराल में प्रेमिका से मिलने के लिए 14 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिर दोनों के परिजनों को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बुलाया गया और बातचीत की गई। पंचायत ने दोनों की शादी करने का प्रस्ताव रखा और फिर दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। फिर क्या था, चंद मिनट में पंडित जी ने मंत्र पढ़ा और दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हुए सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर लिया। अब 13 फरवरी को प्रेमिका से दुल्हन बनी युवती अपने ससुराल विदा होकर जाएगी।

मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के भाई की ससुराल भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। युवक भाई की ससुराल आते-जाते रहता है। इस बीच पड़ोस की एक युवती से उसकी अंखिया लड़ गई और दोनों प्यार कर बैठे। दोनों आए दिन चुपके-चुपके मिल लिया करते थे। दो दिन पहले वह प्रेमिका से मिलने के लिए भाई की ससुराल पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार में ऐसा धोखा? घर से बगावत कर शादी करने निकली लड़की, 'दूल्हा' हो गया फरार

प्रेमिका से मिलने के दौरान अचानक ग्रामीणों की नजर प्रेमी युगल पर पड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी को बैठा लिया और फिर दोनों के परिजनों को बुलाया गया। ग्राम प्रधान को भी जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों के सामने पंचायत शुरू हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: यूं फंसी जमीनें आवंटियों को मिल सकती हैं वापस, ओटीएस लाने की तैयारी

ग्राम प्रधान ने दोनों पक्ष के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर दोनों पक्ष शादी का राजी हो गए। न गनना देखा गया और न शुभ मुहुर्त, तत्काल पंडितजी को बुलाकर शादी की रस्म पूरी कर ली गई। इस शादी के गवाह बने दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधान और ग्रामीण। भोज तो नहीं हुआ, लेकिन सभी का मुंह मीठा करा दिया गया। गांव वालों ने दूल्हा-दुल्हन खूब आशीर्वाद दिया और ईश्वर से उनके सुखी जीवन की कामना की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।