incident took place as soon as the bride and groom got out of the car this person demanded 20 lakh rupees in damages दूल्हा-दुल्हन के कार से उतरते ही हो गया ‘कांड’, इस शख्स ने की 20 लाख हर्जाने की मांग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूल्हा-दुल्हन के कार से उतरते ही हो गया ‘कांड’, इस शख्स ने की 20 लाख हर्जाने की मांग

निकाह की रस्म गाजियाबाद में पूरी हुई, जिसके बाद रात में दुल्हन को लेकर परिवार रसूलपुर धौलड़ी आ गया। देररात करीब 1.30 बजे कार में दूल्हा-दुल्हन को लेकर ड्राइवर रसूलपुर गांव पहुंचा। दूल्हा-दुल्हन को घर पर उतारते ही अचानक कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

Tue, 10 Feb 2026 10:06 PMAjay Singh हिटी, मेरठ (जानी)
share
दूल्हा-दुल्हन के कार से उतरते ही हो गया ‘कांड’, इस शख्स ने की 20 लाख हर्जाने की मांग

उत्तर प्रदेश के मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी में सोमवार रात कार से नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन के उतरते ही अचानक कार में भीषण आग लग गई। दूल्हा-दुल्हन बाल बाल बचे और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। गाड़ी मालिक ने आतिशबाजी के कारण आग लगने का आरोप लगाते हुए 20 लाख का हर्जाना मांगा। दूल्हे के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

रसूलपुर धौलड़ी निवासी गुलाब के बेटे इनाम का रिश्ता गाजियाबाद निवासी अंजुम से हुआ था। सोमवार को निकाह की रस्म गाजियाबाद में पूरी हुई, जिसके बाद रात में दुल्हन को लेकर परिवार रसूलपुर धौलड़ी आ गया। देररात करीब 1.30 बजे कार में दूल्हा-दुल्हन को लेकर चालक इरफान रसूलपुर गांव पहुंचा। दूल्हा-दुल्हन को घर पर उतारते ही अचानक कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की इस लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, गिरोह का सरगना फरार; 6 गैंग मेंबर गिरफ्तार

आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। चालक इरफान ने आतिशबाजी से आग लगने का आरोप लगाया। कार मालिक की ओर से पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी देते हुए 20 लाख रुपये की मांग की गई। वहीं, दूल्हे के पिता गुलाब ने बताया कि कार पर लाइटिंग कराई हुई थी। इस लाइटिंग की सप्लाई कार की बैटरी से की गई थी। तारों में शार्ट सर्किट से आग लगी और कार जल गई। जब समझौता नहीं हुआ तो गुलाब की ओर से जानी पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई की ससुराल में प्रेमिका से मिल रहा था युवक, गांववालों ने बना दिया दूल्हा

गुलाब बोले, शुक्र रहा बेटा-बहू बच गए

गुलाब ने बताया कि कार पर लाइटिंग लगी थी, जिससे आग लगी। जैसे ही रात में बेटे-बहू को कार से उतारा इसके बाद कार आग की लपटों में घिर गई। आगे से किसी भी ऐसी कार में नहीं बैठेंगे, जिसमें इस तरह से लाइटिंग की गई हो। शुक्र मनाया कि बड़ा हादसा होने से बच गया और उनका बेटा-बहू सुरक्षित हैं। इस हादसे की पूरे इलाके में काफी चर्चा है। हर कोई इस बात पर राहत महसूस कर रहा है कि दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन और अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।