ब्लैकमेल के हथियार बने CCTV; हाइवे, ट्रेन से सेक्स के VIDEO लीक कर रहे स्टाफ पर कैसे लगाम लगेगी?
CCTV Video Blackmail: एक्सप्रेसवे, रेलवे और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग के हथियार बन गए हैं। निगरानी करने वाले कर्मचारी ही वीडियो लीक कर रहे हैं।

CCTV Video Blackmail: अपराध के कई मामलों को सुलझाने में मददगार साबित होते रहे सीसीटीवी वीडियो खुद अपराध की वजह बनते जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे, ट्रेन और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर कानून-व्यवस्था और अपराध की निगरानी के दृष्टिकोण से लगाए गए CCTV कैमरों की निगरानी कर रहे कर्मचारी ही इसके वीडियो का इस्तेमाल बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग में कर रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर नैतिक या अनैतिक और सीमित या असीमित प्रेम प्रदर्शन या शारीरिक संबंध के वीडियो लीक होने की संख्या बढ़ रही है। सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखने के लिए तैनात स्टाफ की नीयत खराब होने के बढ़ते मामलों पर कैसे लगाम लगे, यह सवाल गंभीर होता जा रहा है।
स्टाफ के द्वारा सीसीटीवी वीडियो लीक करने का ताजा मामला नमो भारत ट्रेन से आया है, जिसमें चलती ट्रेन में एक लड़का-लड़की सेक्स करते दिख रहे हैं। ट्रेन का परिचालन करने वाली कंपनी एनसीआरटीसी ने इस मामले को लेकर अपने कर्मचारी के साथ-साथ लड़का-लड़की पर पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत का मुकदमा दर्ज करा दिया है। नवंबर का वीडियो दिसंबर में लीक होने के बाद जवाबदेह स्टाफ को बर्खास्त भी कर दिया गया है। लड़का-लड़की की पहचान जाहिर नहीं की गई है, लेकिन बताया गया है कि दोनों एक ही कॉलेज के स्टूडेंट हैं। वीडियो लीक होने के बाद लड़का-लड़की सदमे में हैं और दोनों का परिवार सोशल मीडिया पर लगातार चल रहे वीडियो से परेशान है। यह अभी साफ नहीं है कि स्टाफ ने लड़का-लड़की को पैसे के लिए ब्लैकमेल करने के लिए संपर्क किया था या नहीं। वीडियो लीक करने का मकसद भी पुलिस जांच का विषय है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किस का वीडियो दिखाकर पति-पत्नी से 32 हजार वसूले
इसी महीने की शुरुआत में लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कई पति-पत्नी के वीडियो निकालकर उन्हें ब्लैकमेल करने और पैसे वसूलने के आरोप लगे थे। टोल के स्टाफ को मामला सरकार तक पहुंचने के बाद बर्खास्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले की शिकायत की थी। बर्खास्त कर्मचारी पर आरोप लगा था कि उसने इस तरह के वीडियो बनाकर कपल के अलावा ट्रक वालों से पैसा वसूल रहे पुलिस वालों को भी ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठे थे। अक्टूबर में एक नवविवाहित जोड़ा कैमरे में किस करते कैद हुआ तो उनको ब्लैकमेल कर 32 हजार रुपये वसूले गए। आरोपी को निकाल दिया गया, लेकिन CCTV वीडियो के ब्लैकमेलिंग के मकसद से दुरुपयोग के मामले थम नहीं रहे।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क पर गर्लफ्रेंड से सेक्स में नेता से 20 हजार वसूले
इसी साल मई महीने में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भाजपा से जुड़े रहे मध्य प्रदेश के नेता मनोहर लाल धाकड़ का सड़क पर खुलेआम सेक्स करने का वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में कार में सवार एक नंगी महिला और उनके बीच गाड़ी से उतरकर सड़क पर संबंध बनाने का स्कैंडल कैद हो गया था। इस मामले में भी यह बात सामने आई थी कि धाकड़ से 1 लाख रुपये मांगे गए थे, लेकिन मात्र 20 हजार रुपये देने के बाद सीसीटीवी वीडियो लीक कर दिया गया। केस में गिरफ्तार होने के बाद धाकड़ ने कहा था कि कार उन्होंने बेच दी थी और वायरल वीडियो में वो नहीं हैं। उस मामले में टोल के स्टाफ पर कार्रवाई की गई थी।




साइन इन