action taken in purvanchal expressway cctv scandal manager who filmed private videos of couples at toll booth dismissed पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे CCTV कांड में ऐक्शन, टोल पर कपल्स का प्राइवेट वीडियो बनाने वाला मैनेजर बर्खास्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे CCTV कांड में ऐक्शन, टोल पर कपल्स का प्राइवेट वीडियो बनाने वाला मैनेजर बर्खास्त

आरोप है कि वह कैमरा घुमाकर घर के बाहर शौच के लिए जाने वाली महिलाओं और लड़कियों की गतिविधियों को भी देखता था। एक्सप्रेस-वे पर लगातार निगरानी के दौरान जैसे ही मैनेजर को कोई प्रेमी जोड़ा या पति-पत्नी प्रेम प्रसंग करते हुए दिखते थे तो वह उनका वीडियो बनाकर मौके पर पहुंच जाता था।

Wed, 10 Dec 2025 01:04 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे CCTV कांड में ऐक्शन, टोल पर कपल्स का प्राइवेट वीडियो बनाने वाला मैनेजर बर्खास्त

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित एक टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरों का दुरुपयोग कर कार के अंदर बैठे कपल्स के प्राइवेट मूवमेंट्स का वीडियो रिकॉर्ड करने औैर फिर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में एंट्री ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के असिस्टेंट मैनेजर को आउटसोर्सिंग कंपनी ने बर्खास्त कर दिया है। एक नवविवाहित जोड़े का वीडियो वायरल होने के बाद यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की शिकायत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजने वाले 5-6 शिकायतकर्ताओं ने मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इससे सिस्टम की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि असिस्टेंट मैनेजर एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों का दुरुपयोग कर रहा था। एक्सप्रेस-वे से गुजर रही गाड़ियों के अलावा आसपास के तीन गांवों की महिलाओं पर भी नजर रखता था। आरोप है कि वह कैमरा घुमाकर घर के बाहर शौच के लिए जाने वाली महिलाओं और लड़कियों की गतिविधियों को भी देखता था और रिकॉर्डिंग के जरिए धन उगाही करता था। एक्सप्रेस-वे पर लगातार निगरानी के दौरान जैसे ही मैनेजर को कोई प्रेमी जोड़ा या पति-पत्नी प्रेम प्रसंग करते हुए दिखते थे तो वह उनका वीडियो बनाकर मौके पर पहुंच जाता था। आरोप है कि असिस्टेंट मैनेजर जोड़ों को उनके वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करता था। पत्र में शिकायतकर्ताओं ने कई घटनाओं का उदाहरण भी दिया।

उन्होंने बताया है कि दो महीने पहले अयोध्या मिल्कीपुर के एक युवक से 10 हजार रुपए की वसूली की गई। एक अन्य घटना में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 144 के पास एक ट्रक चालक और महिला के मामले में, गश्ती दल के पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे वसूलने का वीडियो बनाकर पुलिसवालों से भी दो हजार रुपए की वसूली की गई। यह घटना कई महीने पहले की है। इसके अलावा 25 अक्टूबर को एक नवविवाहित जोड़े के साथ हुई कथित वसूली की घटना का भी उल्लेख किया गया। यह जोड़ा कार से आजमगढ़ से लखनऊ जा रहा था। सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 93 के पास कार रोककर युवक पत्नी के साथ था। आरोप है कि इस दौरान मैनेजर ने इसका वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और 32 हजार रुपए वसूल कर लिए।

क्या बोला आरोपी मैनेजर

आरोपी असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को गलत और निराधार बताया है। उसका कहना है कि स्टाफ में से ही किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने की धमकी। उन्हें फंसाया गया ताकि टोल प्लाजा के एंट्री ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से हटवाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई प्रेमी जोड़ों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूले, एक्सप्रेसवे कांड में और खुलासे
ये भी पढ़ें:टोल पर दूल्हे ने दुल्हन को किस किया, CCTV वीडियो दिखा मैनेजर ने की ब्लैकमेलिंग
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।