hotel owner held minor girl hostage raped her and then sold her to a spa centre tortured for 17 days होटल मालिक ने नाबालिग लड़की को बनाया बंधक, रेप के बाद स्पा सेंटर में बेचा; 17 दिन प्रताड़ना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होटल मालिक ने नाबालिग लड़की को बनाया बंधक, रेप के बाद स्पा सेंटर में बेचा; 17 दिन प्रताड़ना

पांच जनवरी को गायब हुई किशोरी को 17 दिन तक दरिंदे बंधक बनाए रहे। किशोरी ने परिवारीजनों को बताया कि होटल में उसके साथ रेप किया गया और शारीरिक प्रताड़ना भी दी गई। इसके बाद उसे बड़हलगंज के स्पा सेंटर में बेच दिया गया। वहां भी उसके साथ गलत काम किया गया। यह सब होता रहा और परिवार दर-दर भटकता रहा।

Sun, 25 Jan 2026 12:09 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
होटल मालिक ने नाबालिग लड़की को बनाया बंधक, रेप के बाद स्पा सेंटर में बेचा; 17 दिन प्रताड़ना

यूपी के गोरखपुर में इंस्टाग्राम के जरिए एक किशोरी की एक किशोर से दोस्ती हो गई थी। किशोर के कहने पर ही उसने पांच जनवरी को घर छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों एक होटल में गए थे और फिर किशोर वहां से फरार हो गया। इसके बाद होटल मालिक ने किशोरी बंधक बना लिया और फिर नौसड़ के एक होटल और बड़हलगंज के स्पा सेंटर पर भेजा था।

उधर, पांच जनवरी को गायब हुई किशोरी को 17 दिन तक दरिंदे बंधक बनाए रहे। किशोरी ने अपने परिवारीजनों को बताया कि होटल में उसके साथ रेप किया गया और शारीरिक प्रताड़ना भी दी गई। इसके बाद उसे बड़हलगंज के स्पा सेंटर में बेच दिया गया। वहां भी उसके साथ गलत काम किया गया। यह सब होता रहा और परिवार दर-दर भटकता रहा। पीड़ित परिवारीजन आला अफसरों से मिले तो हरकत में आई पुलिस ने किशोरी को बरामद किया और दरिंदगी की सच्चाई सामने आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बोतल बंद पानी के इन 39 ब्रांडों पर लगा प्रतिबंध, पीने योग्य नहीं पाए गए

किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में उसने रेप की बात कही है, लेकिन अभी मामले में रेप की धारा नहीं बढ़ाई गई है। पुलिस उसके कोर्ट में बयान का इंतजार कर रही है। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने होटल मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। लेकिन, किशोरी ने कई और होटलों का नाम लिया है, जहां पर उसे भेजा गया था। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने अब उन होटलों की जांच भी शुरू कर दी है। अब किशोरी के कोर्ट में बयान के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन स्कूलों को योगी सरकार 25 लाख से सवा करोड़ तक की देगी मदद, बदले नियम

एक वर्ष पहले हुक्का बार में बंधक बनाकर हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

कुछ इसी तरह का मामला एक वर्ष पहले 13 जनवरी 2025 को शाहपुर इलाके के एक हुक्का बार में सामने आया था। तब रामगढ़ताल क्षेत्र में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका को हुक्का बार में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। बाद में पुलिस ने हुक्का बार व होटल फ्लाई इन के संचालक अनिरुद्ध ओझा, उसके दोस्त निखिल गौड़ और आदित्य मौर्या को गिरफ्तार किया था। बालिका मूलरूप से बांसगांव इलाके की रहने वाली थी। 31 दिसंबर की शाम चार बजे के करीब उसकी दो सहेलियां स्कूटी से आईं और फिर साथ लेकर चली गईं। इसके बाद किशोरी का कोई पता नहीं चला था। बाद में वह हुक्का बार में मिली थी। जांच आगे बढ़ी तो और मामले सामने आए और धीरे-धीरे 13 लोगों का नाम प्रकाश में आया जिसमें चार्जशीट भी लगाई गई।

.

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।