Basti Paida Wale Baba came live on Facebook at Bageshwar Dham and consumed poison मंदिर बनाना चाहता था लेकिन... 'पैड़ा वाले बाबा' ने बागेश्वर धाम में फेसबुक लाइव आकर खाया जहर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंदिर बनाना चाहता था लेकिन... 'पैड़ा वाले बाबा' ने बागेश्वर धाम में फेसबुक लाइव आकर खाया जहर

बस्ती में पैड़ा वाले बाबा के नाम से चर्चित युवक ने एमपी के छतरपुर स्थित बाबा बागेश्वरधाम से लाइव होकर जहरीली दवा खा ली। बस्ती पुलिस की पहल पर छतरपुर चौकी पुलिस व बागेश्वर धाम के सेवादारों की मदद से उसे वहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Mon, 9 June 2025 08:13 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, बस्ती
share
मंदिर बनाना चाहता था लेकिन... 'पैड़ा वाले बाबा' ने बागेश्वर धाम में फेसबुक लाइव आकर खाया जहर

यूपी के बस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित पैड़ा खरहरा के रहने वाले व पैड़ा वाले बाबा के नाम से चर्चित युवक सोमवार की सुबह मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बाबा बागेश्वरधाम से लाइव होकर जहरीली दवा खा ली। बस्ती पुलिस की पहल पर छतरपुर चौकी पुलिस व बागेश्वर धाम के सेवादारों की मदद से उसे वहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या के प्रयास से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित पैड़ा खरहरा के रहने वाले गिरधारी लाल के बेटे गोविंद कुमार (23) को स्थानीय लोग पैड़ा वाले बाबा के नाम से जानते थे। छह साल पूर्व उसने पैड़ा में एक मजार बनवाई थी। वहीं पर रहकर वह झाड़-फूंक करता था। कुछ महीने पहले उसने मजार हटाकर मंदिर बनाने का मन बना लिया। उसने मजार हटाकर वहां मंदिर की नींव भी डाली। इस दौरान वहां माहौल गर्म रहने लगा। गोविंद की गाड़ी पर पत्थर फेंके जाने, बोर्ड पर कालिख पोते जाने व कफन में लपेटकर पिस्टल की गोली फेंके जाने की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गोविंद कुमार की सुरक्षा में पुलिस कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगा दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में लगी आग से झुलसकर मां-बेटे की मौत,मायके वालों ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप

रविवार की शाम पैड़ा स्थित प्रस्तावित मंदिर स्थल पर गोविंद के साथ पुलिस कर्मी मौजूद थे। वह स्नान करने के लिए घर जाने की बात कहकर निकला और लापता हो गया। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने इस मामले की सूचना सीओ सिटी को दे दी। वाल्टरगंज एसओ उमाशंकर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और गोविंद की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि वह बिना बताए बागेश्वरधाम चला जाता है। वाल्टरगंज थाने की पुलिस टीम के साथ गोविंद के दो दोस्त और उसका भतीजा रविवार की रात ही बागेश्वरधाम के लिए रवाना हो गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरयू में नहाने गए दो मासूमों की डूबकर मौत, मामा की शादी में आए थे दोनों

सोमवार को बस्ती पुलिस टीम बागेश्वरधाम छतरपुर पहुंची। इससे पहले ही गोविंद ने मोबाइल पर एक पोस्ट डालकर सुबह 9:30 बजे फेसबुक पर लाइव आने की जानकारी दी थी। लाइव आने के बाद उसने तीन मिनट तक अपनी बात रखी। मजार तोड़कर मंदिर बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की। इसमें आ रही अड़चनों का जिक्र किया। इसके बाद उसने जहर की पुड़िया खोली और उसे खा लिया। छह मिनट 50 सेकंड के वीडियो देखने के बाद हड़कंप मच गया। बस्ती पुलिस और छतर पुलिस तथा बागेश्वरधाम के सेवादारों ने गोविंद को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती करा दिया। उसका इलाज चल रहा है। सीओ सिटी बस्ती सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि बस्ती से पुलिस टीम छतरपुर पहुंच चुकी है। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।