Held hostage, beaten, sas flees with damad, reaches police station, says this about jija बंधक बनाकर रखा, पीटा भी, दामाद पर सास का अब यह आरोप, जीजा के साथ भागने पर यह बोली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बंधक बनाकर रखा, पीटा भी, दामाद पर सास का अब यह आरोप, जीजा के साथ भागने पर यह बोली

यूपी के अलीगढ़ में अपने होने वाले दामाद के साथ भागी सास पर अब जीजा के साथ फरार होने का आरोप लगा है। आरोप लगते ही सास थाने पहुंची और दामाद पर ही कई आरोप लगा दिए। 

Fri, 13 Feb 2026 12:26 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, मडराक (अलीगढ़), संवाददाता
share
बंधक बनाकर रखा, पीटा भी, दामाद पर सास का अब यह आरोप, जीजा के साथ भागने पर यह बोली

अलीगढ़ में अपने होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास पर अब जीजा के साथ फरार होने का आरोप लगा है। इन आरोपों में अब नया मोड़ आ गया है। सास ने पुलिस थाने पहुंचकर दामाद पर कई आरोप लगाए। जीजा के साथ फरार होने के आरोपों पर भी सफाई दी। दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना शादी किए वह साथ रह रही थी। दामाद ने उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। जेवरात व रुपये हड़प लिए। हर रोज मारपीट करता था। जैसे-तैसे वह जान बचाकर वहां से निकली है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी सपना अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई थी। कुछ दिन वह खुद ही लौटी और दामाद के साथ सहमति से चली गई। तब से दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले में रह रहे थे। बुधवार को राहुल ने दादों थाने में शिकायत देकर आरोप लगाता कि सपना कई दिन से सपना अपनी बेटी, बहन व बहनोई के संपर्क में थी। छह फरवरी को वह काम पर गया था। तभी गंगीरी क्षेत्र के गांव निवासी उसका बहनोई घर आया और बहला-फुसलाकर उसे ले गया। सपना अपने साथ दो लाख रुपये व जेवरात भी ले गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दामाद के साथ भागने वाली सास अब बहनोई संग फरार, फिर सुर्खियों में आई महिला

इन्हीं आरोपों के बीच गुरुवार को सपना दादों थाने पहुंची। उसने कहा कि राहुल ने उस पर खूब अत्याचार किए हैं। वह अपने साथ साढ़े चार लाख रुपये, जेवरात व आधा किलो चांदी लेकर गई थी। राहुल रुपये व जेवरात बेचकर खा गया। उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया। आधा किलो चांदी अभी भी उसके पास है। वह उसे कमरे में बंधक बनाकर रखता था। लघुशंका तक को भी बाहर नहीं निकलने देता था। रोजाना लाठी-डंडों से उसे पीटता था। एक पड़ोसन ने उसे वहां से भागने में मदद की। लेकिन, अब अब अपनी मर्जी से रहना चाहती है। दादों थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि महिला थाने आई थी। लेकिन, अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोबाइल पर मैसेज, छेड़छाड़ और..., KGMU में अब असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित, यह आरोप

पति ने अपनाने से किया इनकार

महिला मडराक थाने भी पहुंची थी। वहां उसने पति के साथ रहने की बात कही। सूचना पर पति भी थाने पहुंच गया। दोनों में बातचीत भी हुई। लेकिन, पति ने सपना से बातचीत करने की बात से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि उसने दूसरी शादी कर ली है। वह अब सपना को नहीं अपनाएगा।

महिलाओं को बेचता है राहुल

सपना ने राहुल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिलाओं को बेचने का काम करता है। इससे पहले भी वह कुछ महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका जीवन खराब कर चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब तो सुसाइड का जी करता है..., वायरल ठाकुर गर्ल आस्था बोलीं- हो रहा चरित्र हनन

अपने किए पर पछतावा

महिला ने कहा कि 10 माह पहले होने वाले दामाद के साथ भागने का बहुत पछतावा है। वहीं, जीजा पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि जीजा गुजरात में गाड़ी चलाते हैं। उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।