saas who eloped with her damad now absconding with her jija There talk woman returning to her children दामाद के साथ भागने वाली सास अब बहनोई संग फरार, 10 महीने बाद फिर सुर्खियों में आई महिला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दामाद के साथ भागने वाली सास अब बहनोई संग फरार, 10 महीने बाद फिर सुर्खियों में आई महिला

यूपी के अलीगढ़ में 10 महीने पहले अपने होने वाले दामाद के साथ भागी सास एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है। दामाद का आरोप है कि पांच दिन पहले महिला अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है।

Wed, 11 Feb 2026 09:47 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
दामाद के साथ भागने वाली सास अब बहनोई संग फरार, 10 महीने बाद फिर सुर्खियों में आई महिला

10 महीने पहले अपने होने वाले दामाद के साथ भागी सास एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है। दामाद का आरोप है कि पांच दिन पहले महिला अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है। दोनों वर्तमान में बिहार के जिला सीतामढ़ी में रह रहे थे। इसे लेकर दामाद ने दादों थाने में तहरीर दी है। हालांकि चर्चा है कि दामाद के साथ जाने के कुछ दिनों बाद ही महिला अपने बच्चों के संपर्क में आ गई थी। अब वह अपनी बहन-बहनोई के माध्यम से फिर से बच्चों के पास लौटना चाहती है।

मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई थी। कुछ दिन वह खुद ही लौटी और दामाद के साथ रहने पर अड़ी रही। काउंसिलिंग के बाद पुलिस ने दोनों को साथ भेज दिया। तब से दोनों सीतामढ़ी जिले में रह रहे थे। राहुल ने बताया कि वह वहां कपड़े का कारोबार करता है। कई दिन से सपना अपनी बेटी, बहन व बहनोई के संपर्क में थी। यहां तक कि बहन ने उसे धमकी तक दी थी। लेकिन, बातचीत के बाद विवाद को निपटा लिया था।

छह फरवरी को वह काम पर गया था। तभी गंगीरी क्षेत्र के गांव निवासी उसका बहनोई घर आया और बहला-फुसलाकर उसे ले गया। सपना अपने साथ दो लाख रुपये व जेवरात भी ले गई है। राहुल ने पहले सीतामढ़ी जिले में पुलिस को सूचना दी। लेकिन, कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद थाना दादों में आकर शिकायत दी। दादों थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी का कहना है कि घटना नेपाल बॉर्डर के जिले की है। इसलिए यहां से कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।

पति ने भी की दूसरी शादी

फरार होने वाली महिला पर दो बच्चे हैं। एक बेटी की शादी होने वाली थी। जबकि दूसरा बेटा है। इस घटना के बाद उसके पति ने भी दूसरी शादी कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार उसने 15 दिन पहले ही शादी की है। ऐसे में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

ये था मामला

मडराक के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता दादों के नगला मछरिया निवासी राहुल कुमार से हुआ था। 16 अप्रैल 2025 को शादी होनी थी। लेकिन, छह अप्रैल को 38 साल की सास सपना 20 साल के होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। कुछ दिन बाद दोनों खुद ही वापस आ गए। महिला ने कहा था कि पति नशे में मारपीट करता था। रुपयों के लिए तंग करता था। दामाद से बात करने के दौरान वह शक करता था। इससे परेशान होकर घर छोड़ा। ग्रामीणों के समझाने व लंबी काउंसिलिंग के बाद महिला नहीं मानी और दामाद के साथ चली गई थी। वहीं, अब फिर से बहनोई के साथ फरार होने के बाद महिला चर्चाओं में आ गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।