heatwave alert schools closed till 25 may varanasi dm order bsa temperature up weather news भीषण गर्मी का कहर; 12वीं तक के स्कूल 25 मई तक बंद, इस जिले के डीएम का आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी का कहर; 12वीं तक के स्कूल 25 मई तक बंद, इस जिले के डीएम का आदेश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का सिलसिला शुरू हो गया है। वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को 25 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है।

Tue, 19 May 2026 07:28 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
भीषण गर्मी  का कहर; 12वीं तक के स्कूल 25 मई तक बंद, इस जिले के डीएम का आदेश

यूपी में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर भट्टी की तरह तप रहे हैं। अगले कुछ दिन और भयंकर तापलहरी की आशंका जताई गई है। सरकार ने भी लोगों से जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलने की अपील की है। इस बीच बच्चों को इस कहर से बचाने के लिए वाराणसी में 12वीं तक के स्कूलों को 25 मई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार की रात स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया।

बीएसए ने बताया कि मंगलवार से जनपद के सभी परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक शिक्षा के सभी विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों में 25 मई तक शिक्षण कार्य पूर्णतया बंद रखा जाएगा। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी कल का मौसम 19 मई: कानपुर समेत के 22 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट

सोमवार को वाराणसी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 9 बजे से रात नौ बजे के बाद तक पूरा शहर तपती हुई भट्ठी महसूस हो रहा था। शरीर सुखाने वाली लू की रफ्तार 42 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। यह गति दोपहर में साढ़े 12 बजे से अपराह्न 4.30 तक रही। फिलहाल गर्मी का रौद्र रूप बने रहने का संकेत है। अधिकतम तापमान की दृष्टि से सोमवार को बनारस बुलंदशहर के साथ प्रदेश का 5वां जबकि देश में 22वां सबसे गर्म जनपद रहा।

सोमवार सुबह पांच बजे के आसपास आकाश में छिटपुट बादलों की आवाजाही और शीतल हवा बहने से एकबारगी लगा कि मौसम सभी पूर्वानुमान का झुठलाने जा रहा है। उदय होते वक्त रक्तवर्णी सूर्य पूरी तरह नहीं दिखे। यह स्थिति सुबह 6.30 बजे तक ही रही। बादल गायब हुए और सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह नौ बजते-बजते वातावरण गरम हो चला था। सुबह 10 बजे अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में पंचायत चुनाव नहीं दूर, पिछड़ा आयोग की बाधा दूर, OBC कमीशन गठन को मंजूरी
ये भी पढ़ें:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नियमों में बदलाव, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार दो घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 11 डिग्री की वृद्धि हुई। दिन के छह घंटे यानी सुबह 10 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक, तपिश और लू ने सड़कों पर निकले कामकाजी लोगों, जहां-तहां ठेला-दुकान लगाने वालों, रिक्शा-ऑटो चालकों की कड़ी परीक्षा ली। लू की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई मगर तपिश का असर रात 9 बजे के बाद तक रहा। शाम 7.30 बजे तापमान 38 था। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी लोगबाग राहत की तलाश कर रहे थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 एवं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।