kal ka mausam kaisa rahega uttar pradesh weather heat wave forecast imd alert may 19 banda prayagraj varanasi यूपी कल का मौसम 19 मई: कानपुर, प्रयागराज समेत के 22 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी कल का मौसम 19 मई: कानपुर, प्रयागराज समेत के 22 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट

UP weather heat wave forecast: यूपी में बांदा, प्रयागराज और कानपुर समेत के 22 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया।  इसके साथ ही कई जिलों में 40 की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलेंगी।

Mon, 18 May 2026 09:05 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी कल का मौसम 19 मई: कानपुर, प्रयागराज समेत के 22 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट

UP Weather heat wave forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह शुष्क होते ही हीटवेव यानी लू का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 26 प्रमुख शहर 40 डिग्री से ऊपर तपे। बुंदेलखंड का बांदा जिला 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि प्रयागराज में पारा 46.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार 19 मई को बांदा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी समेत 22 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही कई जिलों में 40 की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलेंगी।

सूबे की राजधानी लखनऊ में भी झुलसाने वाली गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 22 जिलों में मंगलवार को लू की स्थिति होने का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार अगले एक हफ़्ते तक राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में लू की स्थिति रहेगी, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक रात का तापमान ज्यादा होने की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है।

43 डिग्री से ऊपर तप रहे ये 13 शहर

प्रदेश के 13 शहरों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें बांदा (47.6 डिग्री), प्रयागराज (46.8 डिग्री), झांसी (45.7 डिग्री), हामीरपुर (45.6 डिग्री), बुलंदशहर (45.0 डिग्री), वाराणसी बीएचयू (45.0 डिग्री), अयोध्या (44.7 डिग्री), कानपुर आईएएफ (44.6 डिग्री), उरई (44.6 डिग्री), आगरा (44.5 डिग्री), वाराणसी एयरपोर्ट (44.5 डिग्री), गाजीपुर (44.0 डिग्री) और चुर्क (43.6 डिग्री) शामिल हैं।

42 डिग्री के ऊपर पहुंचे ये 5 शहर

अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार सोमवार को अलीगढ़ में (42.6 डिग्री), मेरठ (42.4 डिग्री), आजमगढ़ (42.2 डिग्री), फतेहगढ़ (42.0 डिग्री) और फुर्सतगंज (42.0 डिग्री) तापमान दर्ज किया गया।

चलेंगी 40 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में फिलहाल किसी प्रभावी मौसम तंत्र की अनुपस्थिति के कारण मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। मंगलवार और बुधवार को राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी, जो झोंकों के दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

रात में भी नहीं मिलेगी राहत

गर्मी का टॉर्चर सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ‘वार्म नाइट’ का अलर्ट है। बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री, हमीरपुर में 29.2, झांसी में 28.7 और प्रयागराज में 28.6 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रात के समय भी उमस और भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम: तपती गर्मी में आंधी-तूफान और बारिश के आसार; IMD का कहां-कहां अलर्ट

इन शहरों में हीट वेव का ऑरेन्ज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र।

हीट वेव का इन शहरों में यलो अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।