सुबह से सूरज ने दिखाए तेवर, बढ़ने लगी तपिश
Hathras News - मौसम:सुबह से सूरज ने दिखाए तेवर, बढ़ने लगी तपिश सुबह से सूरज ने दिखाए तेवर, बढ़ने लगी तपिश सुबह से सूरज ने दिखाए तेवर, बढ़ने लगी तपिश सुबह से सूरज ने

हाथरस। आधा अप्रैल महीना बीतने के साथ ही अधिकतम तापमान और चढ़ गया है। जिसके चलते मंगलवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तल्ख तेवर दिखाए। पूरे दिन सूरज की तपिश से हर कोई परेशान रहा। दोपहर में लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए और कूलर, पंखा और एसी के सहारे रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी अप्रैल का आधा महीना नहीं बीता है, लेकिन अधिकतम तापतान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंगलवार को सुबह से ही सूरज की तपिश देखने को मिली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का प्रकोप बढ़ता गया।
दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसना शुरु हो गई। दोपहर को धूप के तल्ख तेवर इस कदर बने रहे कि गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। ऐसे में लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए, जो लोग जरुरी काम होने पर घर से बाहर निकले। गर्मी से बचाव को लेकर दोपहर में लोग एसी, कूलर और पंखे के सहारे रहे। गर्मी में सूखते कंठ को तर करने के लिए लोगों आइसक्रीम, जूस, नारियल पानी, ठंडा पानी आदि का समय-समय पर सेवन करते रहे। जिससे की उन्हें गर्मी से राहत मिल सकें, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। गर्मी का असर दोपहर में शहर के बाजारों में भी दिखाई दिया। जिसके चलते शहर के बैनीगंज, रामलीला मैदान, बागला मार्ग, सरक्यूलर रोड, कमला बाजार, घंटाघर आदि बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को जरुर ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच जाएगा। इससे गर्मी का सितम और बढ़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन