जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत ने लगाया शिविर
Hathras News - नगर पंचायत के द्वारा आयोजित शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते चेयरमैन। जन समस्याओं के समाधान के नगर पंचायत ने लगायाजन समस्याओं के समाधान के नगर प

हाथरस। नगर पंचायत पुरदिलनगर के मोहल्ला गढ़ भीमनगर पार्क में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन पीएम मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेशकान्त कुशवाहा ने लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में स्वच्छता, जनकल्याणकारी योजनाओं, नगर उद्यमिता तथा नगर विकास से संबंधित विषयों पर जागरूकता प्रदान की गई।लोगों से जनहितकारी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य, सभासद पति रामगोपाल कुशवाहा, सभासद रूबी जाटव, सभासद, गौरीशंकर बघेल, सभासद भूपेन्द्र चौधरी, सभासद पति नरेश चन्द्र, वीरपाल कुशवाहा, गजेन्द्र कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, बन्ने यादव, दिनेश गौतम, पंकज कुमार, सत्यवीर गौतम, बबली बघेल, विजय कुमार राय,सुमन प्रकाश जैन, मोंशु शर्मा, कमल सिंह, अमरदीप आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन