गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम हो रहा ओवरलोड कई कई घंटे हो रही गुल
Hathras News - गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम हो रहा ओवरलोड कई कई घंटे हो रही गुलगर्मी बढ़ने के साथ बिजली हो रहा ओवरलोड कईगर्मी बढ़ने के साथ बिजली हो रहा ओवरलोड कईग

हाथरस। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम ओवर लोड हो रहा है। हर रेाज कई कई घंटे कभी रात में तो कभी दिन में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल होने के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिवेम्प स्कीम में खूब लाइनों की मरम्मत हुई। अब गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम जबाब दे रहा है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिजली विभाग के गर्मी को ध्यान में रखते हुए शहर से देहात तक रिवेम्प स्कीम के तहत खूब लाइनों को बदला गया। जिले में अब तक नौ सौ 46 किलोमीटर लाइन बदली गई।
शहर में एक सौ पांच किलोमीटर, खंड द्वितीय के मैंडू व मुरसान क्षेत्र में 168 किलोमीटर लाइन बदली गई। सादाबाद क्षेत्र में दो सौ 84 किलोमीटर लाइन बदली गई। इसके अलावा दस नए फीडर बनाए गए। तीन सौ 21 किलोमीटर आर्मड केबिल डाली गई। इसके अलावा क्षमता वृध्दि करते हुए 17 ट्रांसफार्मर लगाए गए। इसके बाद भी शहर से देहात तक बिजली नखरे दिखा रही है। शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, नवीपुर कला, वाटरवर्क्स, कांशीराम टाउनशिप के अलावा चंदपा, मैंडू, मुरसान, सासनी आदि बिजलीघरों से जुडे़ सबस्टेशनों की लाइनों में फॉल्ट के चलते ओवर लोडिंग के चलते हर रोज कई कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इस कारण बिना बिजली के लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस ओर विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर लोगों में रोष है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन