लो वोल्टेज और पावर कट से बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी
प्रखंड क्षेत्र में बिजली की बदहाल स्थिति से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लो वोल्टेज और लगातार बिजली कटने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गर्मी में बिजली की आवश्यकता होती है, लेकिन विभाग की अनियमित आपूर्ति से स्थिति और बिगड़ रही है। लोग प्रशासन से सुधार की मांग कर रहे हैं।

प्रखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लो वोल्टेज और लगातार पावर कट ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बीते रविवार शाम से सुबह तक कई बार बिजली कट हुई। कभी तार गिरने, तो कभी दुमका से बिजली कटने की बात विभाग के कर्मियों द्वारा बताई गई। बिजली की अनियमित आपूर्ति खासकर गर्मी के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं। जब बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग हर साल मेंटेनेंस के नाम पर घंटों लाइन काटता है। लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिलता।
गर्मी आते ही फिर से वही समस्या शुरू हो जाती है। न तो पर्याप्त वोल्टेज मिलता है और न ही नियमित आपूर्ति होती है। लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य घरेलू उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बार-बार बिजली कटने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और छोटे दुकानदारों व व्यवसायियों को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों और उपभोक्ताओं ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर बिजली व्यवस्था में सुधार करने, नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और लो वोल्टेज की समस्या को जल्द दूर करने की मांग की है। ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन