नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मिस्ड कॉल अभियान आयोजित
Hathras News - राजकीय महिला महाविद्यालय कुरसंडा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत आयोजित मिस्ड कॉल अभियान में शामिल छात्राएं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के में मिस्ड

सादाबाद। आज राजकीय महिला महाविद्यालय, कुरसंडा में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रचार-प्रसार हेतु मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ. मृदुला गौतम के संरक्षण एवं नोडल प्रभारी डॉ. राधा शर्मा के निर्देशन में किया गया।अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने अपने मोबाइल फोन से मिस्ड कॉल देकर संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिए जाने के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रो. सत्यप्रिया बंसल, डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. डी.के. तोमर एवं डॉ. डी.के. गौतम सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन