Mass Protest by Women in Hathras Against Non-Passage of Women s Reservation Bill महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर नारेबाजी-प्रदर्शन,विपक्ष का फूंका पुतला, Hathras Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर नारेबाजी-प्रदर्शन,विपक्ष का फूंका पुतला

Hathras News - सभा में मंचासीन प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य व अन्य जनप्रतिनिधि महिला आरक्षण विधेयक पारित न पर नारेबाजी-प्रदर्शन,विपक्ष का फूंकामहिला आरक्षण विधेयक

Sun, 26 April 2026 10:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share
महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर नारेबाजी-प्रदर्शन,विपक्ष का फूंका पुतला

हाथरस: महिला आरक्षण विधेयक संसद में पारित न होने के विरोध में रविवार को सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार जन आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा एक विशाल पदयात्रा निकाली गई तथा बागमूला चौराहे पर विपक्षी दलों का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संखरा में महिलाएं श्रीकृष्या गौशाला सत्संग भवन में एकत्रित हुई। आयोजित सभा में महिला आरक्षण विधेयक के पास न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई और इसे महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी बताया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं हाथरस की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि सहित कई जनप्रतिनिधि मौजद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति जन आक्रोश पदयात्रा निकाली

मुख्य अतिधि वैबी रानी मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण विधेयक देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसे जल्द से जल्द पारित किया जाना चाहिए सपा, काग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। देश की आधी आबादी लगभग 70 करोड़ महिलाएँ महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वालें दलों को माफ नहीं करेगी। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को संसद में पास कराने के लिए मैं संकल्पित हूं और में यहां उपस्थित सैकड़ो महिलाओं को आश्वस्त करता हूं कि महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में संसद में दमदारी से आवाज उठाऊंगा। और महिला आरक्षण विधेयक को अवश्य पारित कराया जायेग। महिला आयोग की सदस्य रैनू गौड ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक लाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। पूर्व ने किसी सरकार ने महिलाओं के हित में इतना बड़ा कदम नहीं उठाया था। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि परिवारवादी पार्टीयां नहीं चाहती कि देश में बढ़ी संख्या में महिलाएँ राजनीति में आएं। भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री प्रेमसिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा महिलाओं कि राजनीति में 33 प्रतिशत भागेदारी सुनिश्चित कराने के लिए संकल्पित है। और भविष्य में महिला आरक्षण विधेयक अवश्य पारित कराया जायेगा। सभा का संचालन भाजपा की जिलामहामंत्री प्रीति चौधरी ने किया कार्यकन की संयोजक संध्या आर्य ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। सभा के उपरांत सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पदयात्रा निकाली, जिसमें उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। एवं विपक्षी दलों का बागमूला चौराहे पर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।यह रहे उपस्थितसिकन्द्राराराऊ विधायक वीरेन्द्रसिंह राणा, ब्लाक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय, कार्यक्रम संयोजक संध्या आर्य, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, ब्रज क्षेत्र मंत्री डौली माहौर, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, पूर्व जिलाअध्यक्ष कुसुमा देवी मदनावत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश गुप्ता, इन्द्रा जैसवाल सौनिया नारंग, स्मृति पाठक, कमलेश शर्मा, प्रमोद कुमारी सेंगर, मनीषा गोस्वामी, पूनम सेंगर, रेनू पचौरी, शकुन्तला गौतम, दिप्ती वाष्र्णय, बबिता वर्मा, रूपम कुशवाह, सुनीता चौधरी, बबली सिंह, रमा भारती, प्रतिभा भारद्वाज, पूजा वर्मा, सुनीता सिंह, सुनीता शर्मा, सपना दीक्षित, सबिता दीक्षित, रामा देवी, विपिन वार्षीय, प्रयान्शी वाष्र्णेय।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारेबाजी के बीच तपती धूप में भाजपाइयों ने निकाली जनाक्रोश रैली, विपक्ष को कोसा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्षी दलों पर फूटा गुस्सा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।