Prime Minister s Appeal Leads to Reduced Vehicle Use by Officials in Saran डीएम, एसएसपी निकले एस्कॉर्ट के साथ तो डीआईजी सड़कों पर दिखे अकेले, Chapra Hindi News - Hindustan
More

डीएम, एसएसपी निकले एस्कॉर्ट के साथ तो डीआईजी सड़कों पर दिखे अकेले

प्रधानमंत्री की अपील के बाद सारण में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आवाजाही में कमी आई है। बुधवार को की गई पड़ताल में अधिकारियों के काफिलों में पहले के मुकाबले कम वाहन नजर आए। डीआईजी और जिलाधिकारी ने बिना एस्कॉर्ट के कार्यालय पहुंचने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों में भी सीमित वाहनों का उपयोग किया।

Wed, 13 May 2026 10:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
डीएम, एसएसपी निकले एस्कॉर्ट के साथ तो डीआईजी सड़कों पर दिखे अकेले

प्रधानमंत्री की अपील के बाद सारण में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के काफिलों की हिन्दुस्तान ने की पड़ताल फोटो 20 : डीआईजी कार्यालय से बुधवार को स्कॉर्पियो में सवार होकर पीछे एस्कॉर्ट के साथ निकलते एसएसपी फोटो 21 : बुधवार को डाक बंगला रोड से अपने आवास की ओर एस्कॉर्ट के साथ जाते जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव पेज चार की लीड छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पेट्रोल की बचत और वाहनों के कम उपयोग को लेकर प्रधानमंत्री की अपील के बाद इसका असर अब अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आवाजाही पर भी दिखने लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिलों के अफसर वीसी के जरिए मीटिंग में होंगे शामिल

अधिकारियों की आवाजाही में बदलाव

बुधवार को हिन्दुस्तान ने सारण जिले में बड़े अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के काफिलों की पड़ताल की। इस दौरान कई जगह पहले की तुलना में कम वाहन नजर आए। कहीं अधिकारी बिना एस्कॉर्ट के दिखाई दिए तो कहीं सिर्फ एक सुरक्षा वाहन के साथ उनका आवागमन हुआ। जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान यह सामने आया कि अब लंबे काफिलों और अतिरिक्त वाहनों की मौजूदगी कम हो रही है। डीआईजी अकेले वाहन से कार्यालय पहुंचे तो डीएम और एसएसपी के साथ केवल एक-एक एस्कॉर्ट वाहन दिखा। जनप्रतिनिधियों के भ्रमण कार्यक्रम में भी सीमित वाहन महाराजगंज सांसद जलालपुर क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचे तो उनके साथ भी पहले जैसी गाड़ियों की लंबी कतार नहीं दिखी। छपरा विधायक भी अकेले वाहन से मुख्यालय क्षेत्र में आती-जाती नजर आईं। दिनभर चली इस पड़ताल में प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों के दौरान वाहनों की संख्या में कमी साफ दिखाई दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऊर्जा संरक्षण आवश्यकता नहीं, राष्ट्रीय जिम्मेदारी: संतोष

डीआईजी और जिलाधिकारी की गतिविधियाँ

बिना एस्कॉर्ट कार्यालय पहुंचे डीआईजी सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी निलेश कुमार बुधवार की दोपहर अपने आवास से सीधे कार्यालय पहुंचे। शहर की सड़कों पर उनके साथ कोई एस्कॉर्ट वाहन या अतिरिक्त सुरक्षा काफिला नजर नहीं आया। कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने निर्धारित बैठकों में हिस्सा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की। आमतौर पर बड़े अधिकारियों के साथ कई वाहन चलते देखे जाते हैं, लेकिन बुधवार को डीआईजी का आवागमन पूरी तरह सीमित व्यवस्था के बीच दिखा। समाहरणालय परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी यह चर्चा का विषय बना रहा कि डीआईजी बिना किसी लावलश्कर के कार्यालय पहुंचे। दिनभर जिले में चली गतिविधियों के दौरान उनका आवागमन सबसे अलग नजर आया।

जनप्रतिनिधियों की आवाजाही

डीएम और एसएसपी के साथ सिर्फ एक-एक एस्कॉर्ट समाहरणालय सभागार में बैठक समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव अपने आवास के लिए रवाना हुए। उनके वाहन के आगे केवल एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन चल रहा था। इसके अलावा कोई अतिरिक्त सरकारी वाहन नहीं दिखा। दूसरी ओर एसएसपी विनीत कुमार ने अपने कार्यालय में जिले के विभिन्न इलाकों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। इसके बाद वे कार्यालय से निकले तो उनके पीछे भी केवल एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन था। बाद में वे डीआईजी कार्यालय पहुंचे, जहां कुछ देर रुकने के बाद दोनों अधिकारी सीमित सुरक्षा व्यवस्था के साथ वहां से रवाना हुए। अधिकारियों की आवाजाही के दौरान पहले जैसी लंबी गाड़ियों की कतार नहीं दिखी। हालांकि लोगों में इस बात की चर्चा थी कि डीएम और एसएसपी आवास से कार्यालय आने के लिए भी एस्कॉर्ट वाहन लेकर ही चलते हैं जबकि डीआईजी शहर में कभी एस्कॉर्ट वाहन का प्रयोग नहीं करते हैं। जलालपुर में लोगों के बीच पहुंचे सांसद महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बुधवार को जलालपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ पहले की तुलना में कम वाहन नजर आए। सांसद सीधे लोगों के बीच पहुंचकर बातचीत करते दिखे। स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले उनके कार्यक्रमों में कई गाड़ियां साथ चलती थीं, लेकिन इस बार सीमित वाहन ही दिखाई दिए। पूरे दौरे के दौरान सांसद का काफिला अपेक्षाकृत छोटा नजर आया और यातायात पर भी इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। अकेले वाहन से मुख्यालय पहुंचीं विधायक छपरा की विधायक छोटी कुमारी भी बुधवार को मुख्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचीं। बैठक समाप्त होने के बाद वे अकेले वाहन से शहर की सड़कों पर जाती दिखीं। उनके साथ अतिरिक्त वाहनों का काफिला नजर नहीं आया। मुख्यालय क्षेत्र में दिनभर कई राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां चलती रहीं, लेकिन विधायक का आवागमन पूरी तरह सामान्य दिखा। स्थानीय लोगों के बीच भी यह चर्चा रही कि अब नेताओं और अधिकारियों की आवाजाही में पहले की तुलना में कम वाहन दिखाई दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकारी कम कर रहे वाहनों का उपयोग, मंत्री के काफिले दिखे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।