Grand Bike Rally in Hasayan to Honor Cow Mothers on April 27 गौ सम्मान आह्वान बाइक रैली सत्ताइस को निकालेगा राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन, Hathras Hindi News - Hindustan
More

गौ सम्मान आह्वान बाइक रैली सत्ताइस को निकालेगा राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन

Hathras News - में हसायन में राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक अनमोल गुप्ता हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ माता के सम्मान में हस्ताक्षर कराते हुएगौ सम्मान आह्व

Sun, 26 April 2026 10:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share
गौ सम्मान आह्वान बाइक रैली सत्ताइस को निकालेगा राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन

हसायन। कस्बा से गौ माता के सम्मान में 27 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह साढे आठ बजे हसायन कस्बा व देहात क्षेत्र में गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य के संस्थापक अनमोल गुप्ता ने बताया कि यह रैली थाना कोतवाली हसायन से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सिकंदराराऊ तहसील पहुंचेगी। रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को मजबूती देना है। गौ माता के सम्मान में रविवार कस्बा व देहात क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौ सम्मान आह्वान अभियान की संकीर्तन रैली आज

जनमानस से हस्ताक्षर कराए गए। राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक अनमोल गुप्ता व अन्य पदाधिकारी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराए जाने के लिए गौ माता के सम्मान संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपजिलाधिकारी और तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अररिया: फारबिसगंज में गौ सम्मान दिवस पर आज निकलेगा जुलूस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गो हत्या पर रोक लगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।