Gaumata to be Declared National Mother Awareness Campaign on Cow Respect Day गौ सम्मान आह्वान अभियान की संकीर्तन रैली आज, Kannauj Hindi News - Hindustan
More

गौ सम्मान आह्वान अभियान की संकीर्तन रैली आज

Kannauj News - गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान की संकीर्तन रैली 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। रैली का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण और सम्मान को बढ़ावा देना है। इस दिन भारत की 5000 से अधिक तहसीलों में ज्ञापन सौंपकर गौ माता की सुरक्षा और सम्मान के लिए कानून बनाने की मांग की जाएगी।

Sun, 26 April 2026 07:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share
गौ सम्मान आह्वान अभियान की संकीर्तन रैली आज

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु गौ सम्मान आह्वान अभियान की संकीर्तन रैली 27 अप्रैल सोमवार को गौ सम्मान दिवस पर निकाली जाएगी। गौ सेवक रंजीत पांडेय ने आज सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय नगला लक्षीराम पहुंचकर प्रिया ओमकार शाक्य को संकीर्तन रैली में शामिल होने का आमंत्रण दिया। गौ सेवक कृष्णा पांडेय ने बताया संकीर्तन रैली पश्चिमी बाईपास से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए तहसील परिसर तक जाएगी। उन्होंने कहा अभियान का उद्देश्य गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का आधार हैं। उनके संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अररिया: फारबिसगंज में गौ सम्मान दिवस पर आज निकलेगा जुलूस

हमारा उद्देश्य है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु जन-जन में जागरूकता फैलाई जाए और समाज को इस पावन कार्य के लिए एकजुट किया जाए। 27 अप्रैल को "गौ सम्मान दिवस" के रूप में मनाते हुए भारत की 5000 से अधिक तहसीलों में ज्ञापन सौंपकर गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के साथ ही गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने एवं उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग भी की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम समाज भी गौ सम्मान हस्ताक्षर आवाहन अभियान से जुड़ा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गो हत्या पर रोक लगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।