अररिया: फारबिसगंज में गौ सम्मान दिवस पर आज निकलेगा जुलूस
फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज, एक संवाददाता। गौ सम्मान आह्वान अभियान के

फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज, एक संवाददाता।गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को फारबिसगंज में गौ सम्मान दिवस के अवसर पर सोमवार को भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के समापन पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।अभियान के तहत देशभर में साधु-संतों के आह्वान पर गौ माता की रक्षा, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध तथा गौ माता को राष्ट्रीय पशु एवं राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।अररिया जिले में इस अभियान का नेतृत्व बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी कर रहे हैं।
उनकी अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।मनोज सोनी ने बताया कि 27 अप्रैल को सुल्तान पोखर स्थित शिवालय मंदिर परिसर से जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस सदर रोड होते हुए रेलवे ढाला पार कर रेफरल रोड के रास्ते अनुमंडल कार्यालय पहुंचेगा, जहां एसडीएम को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित होगा। जब तक गौ माता की सुरक्षा के लिए सख्त कानून नहीं बनता और उन्हें राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक यह अभियान और कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं और गौ सेवकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन