पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सभी विभाग लगाएं अपना स्टॉल
प्रत्येक योजना के लिए अलग- अलग काउंटर की व्यवस्था करने का निर्देश , जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में 17 एवं 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले सहयोग सह...

प्रत्येक योजना के लिए अलग- अलग काउंटर की व्यवस्था करने का निर्देश 17 एवं 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर अरवल, निज प्रतिनिधि।
शिविर की तैयारी
जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में 17 एवं 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले सहयोग सह जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर के सफल एवं प्रभावी आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्रत्येक शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल स्थापित किए जाए तथा प्रत्येक स्टॉल पर विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं की सूची प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।
योजनाओं का लाभ
जिला पदाधिकारी ने बताया कि सहयोग सह जन कल्याण शिविर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने, निबंधन, सत्यापन ई-केवाईसी तथा आवश्यक निष्पादन की कार्रवाई प्राड स्तर पर ही सुनिश्चित की जाएगी। शिविर में प्रमुख रूप से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, जीविका से संबंधित योजनाएं, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
प्रशासनिक निर्देश
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक योजना के लिए पृथक काउंटर की व्यवस्था की जाए तथा संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही लाभुकों की सुविधा, पेयजल, छायादार प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, तकनीकी सहायता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयपूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग सह जन कल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा विभिन्न सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार, लाभुकों की अधिकतम भागीदारी तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। फोटो- 08 जून अरवल- 12 कैप्शन- अरवल कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम अमृषा बैंस व अन्य वरीय पदाधिकारी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन