has the wife changed her religion investigation on the complaint of the officer s husband shocking facts revealed पत्नी ने धर्म तो नहीं बदल लिया? अफसर के पति की शिकायत पर जांच; सामने आई चौंकाने वाली बात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी ने धर्म तो नहीं बदल लिया? अफसर के पति की शिकायत पर जांच; सामने आई चौंकाने वाली बात

वहीं, महिला और उसके बच्चों के धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोपों की जांच जारी है। आरोपों में घिरे अफसर ने इससे इनकार करते हुए जांच अफसरों को खुद बताया कि उनके ऊपर एक बार पाकिस्तान से जासूसी करने का भी आरोप लगा था, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला था। इस बार भी उन्हें फंसाने की साजिश रची गई है।

Wed, 2 July 2025 02:02 PMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
पत्नी ने धर्म तो नहीं बदल लिया? अफसर के पति की शिकायत पर जांच; सामने आई चौंकाने वाली बात

यूपी के गोरखपुर में एक महिला बैंक अफसर के पति जो खुद भी बैंक में अधिकारी हैं, को अपनी पत्नी के धर्म बदल लेने का डर सता रहा है। पति की शिकायत पर महिला अफसर की जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है। एलआईयू जांच में सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक बड़े अफसर की महिला बैंक मैनेजर से नजदीकी रिश्तों के संकेत मिले हैं। पुलिस की गोपनीय एजेंसी ने जांच पूरी कर तीन पन्नों की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी है। जल्द ही सुरक्षा एजेंसी के जिम्मेदारों से भी रिपोर्ट को साझा किया जाएगा।

वहीं, महिला और उसके बच्चों के धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोपों की जांच अब भी जारी है। आरोपों में घिरे अफसर ने इससे इनकार करते हुए जांच अफसरों को खुद बताया कि उनके ऊपर एक बार पाकिस्तान से जासूसी करने का भी आरोप लगा था, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला था। इस बार भी उन्हें फंसाने की साजिश रची गई है, लेकिन महिला के पति ने जो सबूत दिए है, उसे देखने के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उधर, बताया जा रहा है कि आरोपित अफसर का मुंबई तबादला कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बगावत पर ऐक्शन, अपना दल ने ब्रजेन्द्र को निकाला; पत्नी को हटाने को CM को चिट्ठी

दरअसल, इस मामले में महिला बैंक प्रबंधक के पति ने ही प्रार्थना पत्र दिया था। लखनऊ जिले के अर्जुनगंज इलाके में रहने वाले बैंक प्रबंधक पति के प्रार्थना पत्र पर ही पुलिस और एलआईयू ने जांच शुरू की। सिख धर्म को मानने वाले शिकायतकर्ता प्रबंधक की पत्नी भी एक प्रतिष्ठित बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं और उनकी तैनाती गोरखपुर में है।

प्रबंधक का कहना है कि उनका एक बेटा नौ और दूसरा चार वर्ष का है। दोनों अपनी मां के साथ गोरखपुर में ही रहते हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से उनकी पत्नी सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अफसर के संपर्क में आ गईं। दोनों के बीच में इतनी गहरी दोस्ती हो गई कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मासूमों के अपहरण से हड़कंप, ऐक्टिव हुई पुलिस; रोती बच्चियों को छोड़ गए किडनैपर

पति का आरोप है कि रमजान के दौरान संदेह होने पर उसे कुछ खिलाने की कोशिश की, लेकिन एक भी दिन उसने शाम से पहले कुछ नहीं खाया। इसके अलावा वह इबादत भी बैठकर करने लगी है। संदेह होने पर उसके मोबाइल की गूगल सर्च हिस्ट्री चेक की तो हैरान रह गया। इस बारे में उसने पत्नी से बात की तो उल्टे उसने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।