Summer Special Train Launched Firozpur to Patna via Hardoi हरदोई होकर चलेगी फिरोजपुर–पटना समर स्पेशल ट्रेन, जानें दिन और समय, Hardoi Hindi News - Hindustan
More

हरदोई होकर चलेगी फिरोजपुर–पटना समर स्पेशल ट्रेन, जानें दिन और समय

Hardoi News - गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने फिरोजपुर कैंट से पटना के बीच हरदोई होकर विशेष समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 21 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई तक चलेगी और यात्रियों को एसी और स्लीपर श्रेणी में सेवा प्रदान करेगी।

Sat, 18 April 2026 10:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
हरदोई होकर चलेगी फिरोजपुर–पटना समर स्पेशल ट्रेन, जानें दिन और समय

हरदोई। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों के संचालन का दायरा बढ़ा दिया है। इसी क्रम में फिरोजपुर कैंट से पटना के बीच एक आरक्षित समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो हरदोई होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के संचालन से खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह विशेष ट्रेन संख्या 04616/04615 के रूप में संचालित होगी। फिरोजपुर कैंट से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, जबकि पटना से वापसी में यह बुधवार को रवाना होगी। ट्रेन का संचालन 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई तक जारी रहेगा और कुल 13 फेरे लगाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान से झारखंड के बीच नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू, पांच राज्यों से गुजरेगी

हरदोई स्टेशन पर इस ट्रेन का समय भी तय कर दिया गया है। फिरोजपुर से चलकर आने वाली 04616 समर स्पेशल ट्रेन हरदोई स्टेशन पर रात 02:16 बजे पहुंचेगी और 02:18 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं पटना से चलने वाली 04615 ट्रेन हरदोई स्टेशन पर सुबह 08:40 बजे आएगी और 08:42 बजे आगे के लिए रवाना होगी। एसी और स्लीपर श्रेणी के कुल 18 कोच लगाए जाएंगे : इस तरह यह ट्रेन रात और सुबह के समय यात्रियों को सुविधा देगी। ट्रेन में एसी और स्लीपर श्रेणी के कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक संख्या में यात्री सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन मोगा, लुधियाना, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, रायबरेली, वाराणसी, बक्सर, आरा और दानापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गर्मियों में बढ़ती भीड़ और टिकटों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे न केवल लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी। हरदोई के यात्रियों के लिए यह ट्रेन खासतौर पर फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि इससे सीधे पटना और बीच के प्रमुख शहरों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान व गुजरात से बंगाल के लिए 4 स्पेशल ट्रेन; UP, बिहार व झारखंड के लोगों को फायदा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।