Severe Heatwave Hits Hardoi Temperatures Soar to 42 5 C भीषण गर्मी से तप रहा जिला, पारा 42.5 डिग्री पार , Hardoi Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी से तप रहा जिला, पारा 42.5 डिग्री पार

Hardoi News - हरदोई में सोमवार को भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिला। तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, अप्रैल में सामान्य तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन इस बार यह सामान्य से अधिक है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Mon, 20 April 2026 10:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
भीषण गर्मी से तप रहा जिला, पारा 42.5 डिग्री पार

हरदोई। जनपद में सोमवार को भीषण गर्मी का असर साफ तौर पर देखने को मिला। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आर्द्रता 41 प्रतिशत और शाम को घटकर 18 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा पश्चिम दिशा से करीब 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि पूरे दिन आसमान साफ रहा और बारिश शून्य दर्ज की गई।लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आमजन खासकर बच्चे, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 42 डिग्री पार

विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल माह में हरदोई का सामान्य अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन इस बार तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। भीषण गर्मी और लू के हालात बने हुए हैं, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा 42 के पार, गर्म हवा ने सबको किया बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरसने लगी आग, 39 डिग्री पहुंचा पारा, पसीने से तर-बतर हुए लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।