दिनभर शटडाउन, रात में हर आधे घंटे पर हो रही बिजली कटौती
Hardoi News - टड़ियावां के उपभोक्ता 33 केवी इटौली उपकेंद्र में रात को हर आधे घंटे में हो रही बिजली कटौती से परेशान हैं। गर्मी में मच्छरों से राहत के लिए कूलर और पंखे की जरूरत है, लेकिन सप्लाई बाधित हो रही है। लोग रात में निर्बाध बिजली की मांग कर रहे हैं, जिससे कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

टड़ियावां। 33 केवी उपकेंद्र इटौली की रात में हर आधे पर की जा रही कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी पनप रही है। भड़ायल व टड़ियावां फीडरों के उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन भर तो खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के बचाव के लिए आपूर्ति बाधित रखी जाती है। लेकिन रात में बिजली की हर आधे पौन घंटे पर आंखमिचौली के रवैया ने परेशान कर रखा है। लोगों का कहना है कि गर्मी के सीजन में जब मच्छरों से बचाव के लिए कूलर, पखें आदि के सहारे सुकून की नींद लेने की आवश्यकता है, तो उन्हें निर्बाध आपूर्ति नहीं दी जा रही है।
आपूर्ति बाधित रहने नलकूप बंद पड़े हुए है। खेतों में गन्ने की फसल की सिंचाई के लिए निजी संसाधनों के सहारे दोगुनी इमदाद खर्च करनी पड़ रही है। लोगों में विद्युत विभाग के रवैए से नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने रात में निर्बाध आपूर्ति की मांग उठाई है। एसडीओ एसएन प्रसाद ने कहा कि उपकेंद्र से दिन में गेहूं की फसल को कटाई के चलते आपूर्ति बाधित रखी जाती है। रात में कटौती मैन लाइन से चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन