Power Outages Spark Anger Among Rural Consumers Amid Extreme Heat प्रचंड गर्मी में हो रही ट्रिपिंग से बढ़ा रोष, Bhadoni Hindi News - Hindustan
More

प्रचंड गर्मी में हो रही ट्रिपिंग से बढ़ा रोष

Bhadoni News - प्रचंड गर्मी में हो रही ट्रिपिंग से बढ़ा रोष प्रचंड गर्मी में हो रही ट्रिपिंग से बढ़ा रोष प्रचंड गर्मी में हो रही ट्रिपिंग से बढ़ा रोष प्रचंड गर्मी में ह

Wed, 15 April 2026 10:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share
प्रचंड गर्मी में हो रही ट्रिपिंग से बढ़ा रोष

ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रचंड गर्मी में बार-बार हो रही बिजली ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित उपभाक्ताओं ने चेताया कि अंधाधुंध हो रही कटौती व ट्रिपिंग पर विराम नहीं लगा तो ग्रामीण हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों की माने तो वहिदा पावर हाउस से जुड़े करीब दो सौ गांव में आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। हर आधा-एक घंटें पर हो रही ट्रिपिंग से जीना दुश्वार हो गया है। दिन में तो किसी तरह लोग समय काट ले रहे हैं। लेकिन रात्रि में बत्ती गुल होते ही लोगों की मुसिबत बढ़ जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 महीने से उपकेंद्र में स्थापित नहीं हुआ पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर

गर्मी से व्याकूल हुए छोटे बच्चे उठकर रोने लग जा रहे हैं। पुरुष तो घर से बाहर निकल जा रहे हैं लेकिन छोटे बच्चे, वृद्ध व महिलाओं का गर्मी में जीना मुश्किल हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।