शिविर में आवास, पेंशन और राशन कार्ड को आवेदन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कानपुर के नारी निकेतन में जन कल्याण शिविर का आयोजन हुआ। विधायक नीलिमा कटियार की अध्यक्षता में हुए इस शिविर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और आवेदन भी लिए गए, जिसमें पीएम आवास, स्वनिधि, दिव्यांगजन पेंशन और स्वास्थ्य जांच शामिल थीं।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को नारी निकेतन, कल्याणपुर में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक नीलिमा कटियार ने की। शिविर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों की ओर से आवेदन लिए गए और योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पीएम आवास योजना के 30, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 45, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की पेंशन के 22 और समाज कल्याण विभाग की वृद्धा पेंशन के 35 आवेदन प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत चार गर्भवती महिलाओं के आवेदन लिए गए, जबकि राशन कार्ड के लिए 48 आवेदन जमा हुए।
बाल विकास विभाग की ओर से सात नियुक्ति पत्र और स्टेडियोमीटर वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 32 लोगों की जांच कर 49 मरीजों को दवाएं वितरित कीं। क्षेत्रीय पार्षद आनंद शुक्ला, ज्योति दिनेश पासवान, रामनारायण गौतम, कौशल मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, महामंत्री विक्रम सिंह राजावत, रवि सचान, विवेक अवस्थी, गीता निषाद और शिवमुखी तिवारी मौजूद रहे।




साइन इन